नेताजी, गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए: मोदी

Uncategorized

agra-modi_338x225गोरखपुर: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रैलियों के सिलसिले में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की गोरखपुर में ‘विजय शंखनाद रैली’ हुई। रैली में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित यूपी बीजेपी के बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान मोदी और राजनाथ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। मोदी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर भी जोरदार पलटवार किया।

[bannergarden id=”8″]
कांग्रेस की विदाई तय- मोदी

मोदी ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि बीजेपी की अगली रैली पिछली का रिकॉर्ड तोड़ देती है। हेलीकॉप्टर से चारों तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे। मानों जनसमंदर हो। ये भीड़ हवा का रुख बताती है। ऐसा लगता है कांग्रेस की विदाई देश ने तय कर ली है। कांग्रेस मुक्त भारत इस बार सच होकर रहेगा।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कुछ ठेकेदार दलित, शोषित, आदिवासी को इंसान नहीं मानते थे। वो इन्हें सिर्फ वोट बैंक मानते थे। वो सोचते थे कि बीजेपी उपर से आई है, इनके बीच पैठ नहीं बना सकती है। राजस्थान में अनुसूचित जाति की 34 सीटें हैं, उसमें से कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। जनता ने बीजेपी को विजयी बनाया।
[bannergarden id=”11″]
कांग्रेस गरीबी की बात करती रही, लेकिन गरीबों की हालत में बदलाव क्यों नहीं आया। 60 साल में कोई परिवर्तन नहीं आया। इसका जवाब मैं ढूंढ़ रहा था कि देश में गरीबी बढ़ती क्यों जा रही है। इसका जवाब मुझे अभी अभी मिल गया है। गरीबों को गरीब रखने में ही कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य छुपा हुआ है। वो गरीबी को खत्म ही नहीं करना चाहते हैं। इसीलिए वो किसी चाय वाले को आगे बढ़ते नहीं देख सकते हैं। चायवाले की चुनौती उन्हें पसंद नहीं है। वो कहते हैं कि 12 रुपये में खाने की थाली आ जाती है।

लोगों से अपील करते हुए मोदी ने कहा कि आपने कांग्रेस को 60 साल दिए हैं, हमें 60 महीने दीजिए। आपने हर बार शासकों को चुना, एक बार सेवक को चुनकर देखिए। हम आपके जीवन में बदलाव लाकर दिखाएंगे। नेताजी ने कहा था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आप मुझे 60 महीने दीजिए मैं आपको सुखचैन की जिंदगी दूंगा, ये वादा करने आया हूं।
[bannergarden id=”17″]
मुलायम पर हमला

मुलायम सिंह पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि बाप-बेटे मेरा पीछा नहीं छोड़ रहे। इन्होंने कहा कि मोदी में हिम्मत नहीं कि वो यूपी को गुजरात नहीं बना सकते। गुजरात का मतलब है 24 घंटे बिजली। गली-गली में बिजली। आप यूपी को गुजरात नहीं बना सके, इसके लिए 56 इंच का सीना लगता है। गुजरात बनाने का मतलब होता है लगातार 10 फीसदी विकास दर। 3-4 फीसदी पर अटक जाना, ये नेताजी आपकी हैसियत का नमूना है। आप गुजरात नहीं बना सकते। गुजरात शांति, सदभाव लेकर आगे बढ़ रहा है। विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़ रहा है। आप नहीं कर सकते हों नेताजी। आप को इतना समर्थन मिला है, क्या किया है आपने लोगों के लिए। न सुरक्षा, न रोजगार न सम्मान दे पा रहे हो। इतने बड़े प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है।

धर्म के आधार पर बांट रही सपा-कांग्रेस- राजनाथ

इससे पहले राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। राजनाथ ने कहा कि सपा की सरकार ने बहुत सारे सपने दिखाए थे, आज सारे सपने तोड़ दिए। आज संप्रदाय विशेष की राजनीति की जा रही है। क्या कारण है सपा की सरकार आती है तो दंगों का सिलसिला तेज हो जाया करता है। सपा मजहब के आधार पर यूपी को बांटकर सरकार बनाने की कोशिश करती है। क्या सरकार गरीबों की गरीबी भी संप्रदाय के आधार पर दूर करने की योजनाएं बनाएगी? इस सरकार ने आतंकवादियों पर से मुकदमे वापस लेने का षड्यंत्र किया। बच्चों को संप्रदाय धर्म के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाती है।

ये काम सपा-बसपा ने ही नहीं किया, कांग्रेस केंद्र में यही करती रहती है। कम्युनल वायलेंस बिल लाने की कोशिश की गई, जिसमें दंगों की ज़िम्मेदारी अल्पसंख्यकों पर नहीं बहुसंख्यकों पर दी जाएगी। हमने इसका भारी विरोध किया। देश के पीएम कहते हैं मोदी पीएम बनें तो देश बर्बाद हो जाएगा। कांग्रेस के राज्य में सबसे ज्यादा दंगे हुए और आरोप लगाया बीजेपी पर। हमारी सरकार जहां है, एक-आध अपवाद छोड़कर कोई दंगा नहीं हुआ। मनमोहन जी क्या आपके 10 साल से पीएम बने रहने से देश आबाद हो गया है? हिंदुस्तान में विकास का मॉडल स्टेट तो गुजरात है। मजहब के आधार पर बांटने का काम कांग्रेस ने किया है। हिंदू आतंकवाद की बात सुशील शिंदे ने की है। सबसे ज्यादा सेकुलर पार्टी बीजेपी है।