मुलायम ने बोला हमला, ‘मोदी के हाथ खून से रंगे’

Uncategorized

Mulayamलखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश आज दो बड़ी रैलियों का गवाह बना। गोरखपुर में जहां मोदी की रैली थी, वहीं काशी नगरी बनारस में समाजवादी पार्टी की ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ रैली थी। रैली को संबोधित करते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह ने कांग्रेस-बीजेपी-बीएसपी तीनों पर हमला बोला। खासतौर पर मुलायम ने नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया।
[bannergarden id=”17″]
मुलायम ने कहा कि मुझे खुशी है की रैली में नौजवानों की तादाद बढ़ रही है। एसपी देश के भेदभाव को मिटाना चाहती है। ऊंच-नीच का भेदभाव, धर्म के नाम पर कोई भेद भाव नहीं करती है। हमारी पार्टी इंसानियत चाहती है। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घोटाला के अलावा क्या किया है। देश को महंगाई और भ्रष्टाचार ने चौपट कर दिया। महंगाई को लेकर हर सत्र में बहस हुई पर महंगाई कम नहीं हुई है।

[bannergarden id=”8″]
समाजवादी पार्टी को वोट करने की अपील करते हुए पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आने वाले समय में अगर एसपी को आप लोगों ने वोट किया तो देश की सत्ता नौजवानों के हाथ में ही होगी। जहां अन्याय हो उसका विरोध करो। अन्याय का विरोध और न्याय का साथ देना, ये समाजवादी पार्टी की नीति है।

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर भी सपा मुखिया खूब बरसे। मुलायम सिंह ने कहा कि इस बार के आम चुनाव में न बहुमत बीजेपी को है और न ही कांग्रेस को। मोदी जी बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं जो कहते हैं कि देश को गुजरात की तरह बनाएंगे। लेकिन मोदी ने गुजरात में क्या किया, क्या किसानों का कर्जा माफ किया?, क्या महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं दी?। मोदी ने कुछ नहीं किया। मोदी के हाथ खून से रंगे हुए हैं। वहां मां-बहनों के कत्ल कराए गए हैं। हम यूपी को गुजरात बनने नहीं देंगे।
[bannergarden id=”11″]
साजिश रच रही हैं पार्टियां- अखिलेश

वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, लेकिन इन्हीं आरोपों के बीच सपा अपने चुनावी वादे पर अमल करने की दिशा में आगे बढ़ती रहेगी। अखिलेश ने वाराणसी में जुटे जनसमूह को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने के बाद ही विकास तेज हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियां इस विकास को पचा नहीं पा रही हैं। अखिलेश ने कहा कि सूबे में सपा के खिलाफ सभी पार्टियां साजिश रच रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह ऐलान किया कि वाराणसी में एक नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। जौनपुर में भी नया मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा ने उप्र को विकास पथ पर अग्रसर कराने का संकल्प लिया है और वह हर हाल में पूरा होगा।