लखनऊ में माया की समाधान रैली में जायेगी भीड़, जिला स्तर पर आयोजन की मनाही

Uncategorized

mayawati12फर्रुखाबाद। लखनऊ में भारी भीड़ इक्कठी करने के लिए पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती| लोकसभा 2014 के आम चुनाव से पहले पहली बार सत्ता से बाहर रहकर बसपा की रैली होनी है| जिसमे पहुचने वाली भीड़ का आंकलन मोदी की सभाओ से किया जायेगा| इसीलिए मायावती के जन्मदिन पर होने वाले जिले के कार्यक्रमो को न करके अधिक से अधिक संख्या में बसपाई लखनऊ पहुचेंगे|

बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी मुखिया मायावती के जन्म दिन पर लखनऊ में होने वाली विशाल रैली में जिले की भागीदारी को तय करने पर चर्चा की गयी एवं कहा गया कि इस बार बसपा मुखिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाएंगी जिसे समाधान रैली का नाम दिया गया है। बैठक में जिले भर से आये हुए मंडल एवं सेक्टर प्रभारी भी मौजूद रहे।
[bannergarden id=”17″]
बैठक में आये जोनल कोर्डिनेटर नन्द किशोर ने कहा कि 15 जनवरी को पहले तो बहन जी का जन्मदिन जिला स्तर पर मनाया जाता था लेकिन इस बार बहन जी कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाएंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशियों को बड़ी तादाद में जिताना है। यह संदेश समाधान रैली में बहन जी द्वारा दिया जाना है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है सभी विरोधी दल बसपा के खिलाफ अफवाह फैलाने लग जाते हैं। चाहे वह सपा, भाजपा एवं कांग्रेस हो गलतफहमी फैला कर पार्टी की छवि खराब करते है।

[bannergarden id=”11″]
उन्होंने कहा कि आप सभी को बिना किसी अफवाह से प्रभावित हुए अपने काम में लगकर पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का काम करना है। उन्होंने कहा कि सपा को जनता ने देख लिया है। आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा फिर प्रदेश पर काबिज होगी। इसलिए बिना किसी तर्क के हम सब अपने मिशन पर लगे रहें। बैठक में मौजूद सभी सेक्टर अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों व अध्यक्षों सहित जिले व नगर के पदाधिकारियों से अपील की गयी कि वह अभी से क्षेत्र में लग जाये और बड़ी तादाद में लखनऊ के लिए चलें। इस मौके पर जोनल कोर्डिनेटर नरेंद्र कुशवाह, जिलाध्यक्ष राम नरेश गौतम, स्वदेश पाल, सत्यपाल जाटव, अजय भारती, प्रताप नारायण, राम रतन गौतम, फजल मंसूरी, युनुस अंसारी, सुशील कुमार सजग, जंगाली लाल बाथम, रविन्द्र पालिया, अरविंद ठाकुर, राजेश अम्बेडकर, विजय गौतम, मिथलेश राजपूत व लखमी चंद समेत जिले भर से आये पदाधिकारी मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″]