‘आप’ पर बदल गए कांग्रेस और बीजेपी के सुर

Corruption FARRUKHABAD NEWS Politics Uncategorized राष्ट्रीय

Arvind sheelaनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली में सरकार बनाने के ऐलान के साथ ही कांग्रेस-बीजेपी ने आप पर हमले की शुरुआत कर दी है। बिना शर्त समर्थन देने की बात कहने वाली कांग्रेस ने कह दिया है कि आप को बिना शर्त समर्थन नहीं है। वहीं आप को सरकार गठन की चुनौती दे रही बीजेपी ने कहा है कि आप ने सत्ता के लिए भ्रष्ट पार्टी से गठजोड़ कर लिया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने कहा कि हमने कहा था कि हम आप को बिना शर्त समर्थन नहीं बल्कि बाहर से समर्थन दे रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं अरविंद केजरीवाल के साथ है। आप को जनता से किए गए वादे जरूर पूरे करने चाहिए। मैंने पहले ही कहा है कि आप की ओर से जनता के किए गए वादे पूरा करना संभव नहीं है। आप को हमारे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं अरविंद सिंह लवली ने कहा कि समर्थन की कोई समय सीमा नहीं है। अच्छा काम करेंगे तो पांच साल तक समर्थन करेंगे, नहीं तो तीन महीने भी नहीं करेंगे।

वहीं बीजेपी नेता डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ये हमारे लिए कोई नई खबर नहीं है। आप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की हैं, लेकिन सत्ता के लिए उन्होंने सिद्धांतों से समझौता कर लिया है। ये दिल्ली की जनता के साथ धोखा है। हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं। अब जनता फैसला करेगी। इसके बावजूद हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।