धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

girlजन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 17 दिसम्बर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी –

दिनांक 17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मेष: संभल कर कदम बढ़ाएं, तभी सफर सुरक्षित रहेगा। विवादों से बचने का प्रयास करें तो आज आपका दिन बन जाएगा। ग्रह स्थितियां असंतुलित किस्म की हैं। फिर भी आज आप कोई बड़ा फैसला न अपने अनुमान के आधार पर लें, न दूसरों की सलाह के आधार पर लें। आपके फैसले में आवेग ज्यादा रहेगा और आपके सामने जो सवाल होगा, उसमें कोई न कोई पहलू आपके अनुमान से भिन्न रहेगा। खासतौर पर कोई आंकड़ा या किसी शब्द का अर्थ आप गलत समझ रहे होंगे। अथवा उसमें कोई ऐसा रहस्य होगा, जो आपको पता नहीं होगा, या कोई और बात होगी। कुछ अच्छे अवसर सामने जरूर आएंगे, लेकिन उनमें भी आपको पूरी बात आज नहीं पता होगी। आप जिन चीजों को लेकर परेशान चल रहे थे, लेकिन कोई फैसला नहीं कर पा रहे थे, उनमें से अधिकांश चीजें अब आपके नियंत्रण से बाहर हो चुकी हैं। लिहाजा अब उनके बारे में ज्यादा चिंता न करें। कुछ बेहद नजदीकी लोगों के साथ संबंधों में समस्या आएगी। आज सामने आने वाले कष्टों और तनावों के मौकों पर वह हर व्यक्ति आपका साथ निभाएगा, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। जूनियर आपका सहयोग करेंगे। व्यापार के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी और मित्रों से मदद मांगनी पड़ सकती है। घर-दफ्तर में काम का बोझ रहेगा। परिवार सहयोग करेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

लव- गलतफमियां दूर होगी। पार्टनर संवेदना को समझेगा।
प्रोफेशनल- काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस में फंसा पैसा मिल जाएगा।
हेल्थ- कम खाएं, मिर्च न खाएं, वरना परेशानी होगी।
करिअर- पेशेवर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी। फिल्म, फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को कम मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी।
वृष: आज आपके रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। आज चंद्रमा अचानक फायदा करवा सकता है। रूका पैसा मिलने में और समय नहीं लगेगा। दफ्तर में सब ठीक चलेगा। मकान, वाहन, भूमि आदि में किए निवेश से लाभ होगा लेकिन काम अभी पूरे होने में समय है। आज पैसा सोच-समझ कर ही लगाएं। दिन कुल मिलाकर कल की तुलना में बेहतर है। मन में सकारात्मक थोड़ी बढ़ेगी। व्यस्तता बढ़ेगी, हालांकि तमाम तरह के कार्यों और उलझनों के कारण एकाग्रता बनाए रखने में समस्या आएगी। संकोच और कशमकश की स्थितियां दिन भर बनी रहेंगी, जिन्हें शांत होने में अभी थोड़ा समय लगना है। हालांकि कुछ अनसुलझी या रहस्यपूर्ण स्थितियां अब धीरे-धीरे साफ होने लगेंगी। आज आप जितने व्यावहारिक रहेंगे, उतने सफल रहेंगे। मित्रों के कारण, या ज्यादा सही तौर पर मित्रों के मौजमस्ती के कार्यक्रम के कारण पैसा खर्च करने की स्थिति बनेगी। आपको न किसी मित्र को गंवाना है, न परिवार को दुखी होने देना है, लेकिन न ही जरूरत से ज्यादा पैसा फूंकना है। जैसी स्थिति हो, वैसा फैसला करें, लेकिन अगर आप मित्रों के बुलावे पर जाने से इनकार करते हैं, तो सही कारण जरूर बता दें। दो-तीन दिन में फिर भूमि, भवन, वाहन पर खर्च करना होगा। रिश्तेदारों एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा।

लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से प्यार और सुख मिलेगा।
प्रोफेशनल- निवेश करने या किसी को पैसा देने के पहले सलाह कर लें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
हेल्थ- थकान रहेगी, लेकिन पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।
करिअर- ग्लैमर में कैरियर बनाने वाले विद्यार्थियों कों सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन- पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है, वाणी के लिहाज से आपको ध्यान रखना होगा। सुबह से ही कामकाज में मन लगा रहेगा। परेशानी-चिढ़चिढ़ाहट खत्म होगी। आज आपको पार्टनर से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे और आपको फायदा भी मिलेगा। आपके करिअर का मामला, एक संभावित यात्रा का मामला, और एक संदेश जिसकी आपको प्रतीक्षा है- सारी चीजें आज थोड़ी उलझी हुई हैं। सारी चीजों में आपको ही कोई कदम उठाना है और आप यह भी जानते हैं कि आपके हल्के से प्रयास से ही सब कुछ सुलझ भी जाएगा। अगर मामला पैसों का है, तो मान कर चलें कि उसका जवाब मिलने में अभी थोड़ा समय लगेगा। बाकी बातों में आप न संकोच करें, न दीनता दिखाएं। सीधे तौर पर अपनी और अपने हित की बात करें। बहुत ज्यादा उम्मीदें मन में रखकर न निकलें। कुछ कठिन और हुज्जती किस्म के लोगों से पाला पड़ेगा। थोड़ा टकराव भी हो सकता है। सावधान रहें। आज किसी बड़े या महत्वपूर्ण काम की प्लानिंग करें। वाहन सावधानी से चलाएं। दफ्तर में सब आपसे खुश हैं, कोई इनाम भी मिल सकता है। मित्रों एवं रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा।

लव- पार्टनर से आपको लाभ मिलेगा। आज का दिन लव लाइफ के लिए अच्छा है।
प्रोफेशनल- आर्थिक परेशानियां हल होंगी। अधिकारी प्रसन्न होंगे। नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी।
हेल्थ- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों के योग हैं।
करिअर- फिल्म, फैशन, ग्लैमर से जुड़े लोगों को मेहनत करना पड़ेगी तभी सफलता मिलेगी।

कर्क- परेशानियों के बारे में न सोचते रहें, बदलते समय को महसूस करें। अगर परेशानियों में एक बार उलझ जाएंगे तो उलझे ही रहेंगे। अपनी बेचैनी काबू में रखें। आज खर्च बढ़ा रहेगा, दौड़-भाग करनी होगी। कल आप कहीं आने-जाने के मूड में नहीं थे, तो आज आपकी कोई यात्रा हो सकती है। यह यात्रा आपके लिए शुभ रहेगी। इस यात्रा से आपको धन से लेकर नए अवसरों तक किसी भी तरह का लाभ हो सकता है। लेकिन आपको अपने खर्च पर नियंत्रण जरूर रखना होगा। नपे-तुले पैसे लेकर निकलें। आज आपके प्रयास उतने फलदायी नहीं रहेंगे, ज्यादा मेहनत पर ही थोड़ा परिणाम मिल सकेगा। आज आप जिस भी कार्य में अति करने की चेष्टा करेंगे, अपने आपको ही परेशानी में डाल लेंगे। कोई काम पूरी हिम्मत से करना चाहेंगे, तो उसमें भी किसी न किसी चीज की प्रतीक्षा करना पड़ सकता है। दूसरे लोग अपने वादों से मुकर सकते हैं, उनके भरोसे न रहें। लिहाजा जहां तक हो सके, आज कोई नए पचड़े में न फंसें। किसी विवाद और झंझट से भी दूर ही रहें। आपके लिए ग्रह स्थितियां अगले सप्ताह तक ही ठीक हो सकेंगी। मौजूदा बाधाओं को ज्यादा गंभीरता से न लें। कामकाज में मन नहीं लगेगा, आपको लगेगा कि काम ही बदल लें लेकिन आज आप मन मार कर रहेंगे। आपका रवैया परिवार की एकजुटता पर असर डाल सकता है। धार्मिक कार्यो में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान से ख़ुशी का समाचार मिलेगा। मेहमान आएंगे।

लव- लव कपल कहीं बाहर जा सकते हैं। प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है।
प्रोफेशनल- आज नौकरी और व्यवसाय से मन उचटा रहेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी परेशानियां खत्म होगी।
करिअर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा।

सिंह- आज आपको विश्वास हो जाएगा कि समय बदल रहा है। पैसों को लेकर चली आ रही परेशानियां कम हो सकती है। आज आपका सारा ध्यान पैसों की स्थितियों पर है। कहां से धन कमाया जाए, कहां निवेश किया जाए, कैसे कर्ज पटाया जाए या कैसे बचत की जाए- यही सब मन में चलता रहेगा। धन अर्जन का कोई नया तरीका सूझेगा, जिससे आपके मन में और आपकी जेब में एक नई जान आ जाएगी। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति को लेकर आपकी छटपटाहट आपकी भावुकता के कारण कई गुना हो गई है। आप धैर्य रखें और सही समय का इंतजार करें। कुछ बाधाओं से मन विचलित होगा। मन में आती झुंझलाहट को व्यक्त न होने दें। उलझे सवालों को उनके हाल पर छोड़ दें। आपका कोई नुकसान नहीं होगा। रूके हुए मामले और ज्यादा पेचीदा हो सकते हैं। ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आज आपको फायदा देने वाला रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचें तो अच्छा है। आज दिनभर में आपकी परेशानियां खत्म हो जाएगी। पैसों के बारे में आपके निर्णय सटीक रहेंगे। आत्मविश्वास कम हो सकता है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से सुख और ख़ुशी मिलेगी।
प्रोफेशनल- नौकरी में कामकाज बेहतर रहेगा। बिजनेस में फायदा होगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मौसमी बीमारियां हो सकती है।
करिअर- मेडिकल विद्यार्थियों को बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों का भी समय अच्छा है।

कन्या- बहुत सारे काम हैं. बहुत भागदौड़ है और सबकुछ आपको ही निपटाना है। हालांकि आज जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार आता महसूस करेंगे। लेकिन धैर्य और अनुशासन आपको बनाए रखना होगा। जो बदलाव हो रहा है, वह समाधान नहीं है, बल्कि एक नई स्थिति भर है। समाधान थोड़े समय बाद मिलेगा। आज आपको और आपके जीवनसाथी को अपनी मानसिक बोझ भरी स्थिति से बाहर निकलने की जरूरत है। कहीं घूम-फिर लें या मनोरंजन का कुछ और उपाय करें। मान कर चलें कि आज भावनात्मक और मानसिक तौर पर आपकी पटरी बैठ पाना आसान नहीं है। जिद न करें और ऐसे किसी पचड़े में न पड़ें, जिसमें बहुत दिमाग खपाना पड़ता हो। पैसों की समस्या का समाधान हो जाएगा। अपने सीनियरों और जूनियरों की, अपने पार्टनर की हर संभव मदद करेंगे। आज कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। आज कारोबार के सिलसिले में भागदौड़-यात्राएं होती रहेंगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। आय सामान्य रहेगी। आत्मविश्वास कम हो सकता है। आज स्वास्थ्य भी ढीला हो सकता है। समय एवं धन की हानि भी सकती है। आज पार्टनर पर आंख बंद कर के भरोसा न करें तो ही अच्छा है।
लव- पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा। पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा।
प्रोफेशनल- हथेली में पैसा आएगा, लेकिन उंगलियों से फिसल भी सकता है। दफ्तर में सब मदद करेंगे।
हेल्थ- तनाव रहेगा। पेट खराब हो सकता है।
करिअर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

तुला- टेंशन बना रहेगा लेकिन आपको आज धन संबंधित किसी नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज का चंद्रमा आपके भाग्य भाव में रहेगा। आज कोई काम करे तो उससे फायदे की आशा न भी करेंगे तो भी आपको फायदा तो होना ही है। सारी समस्याएं और विवाद एक बार फिर सामने आकर खत्म हो सकते हैं। नया कारोबार शुरु करने की सोच रहें तो कर लें। बचे हुए काम समय रहते निपटा लें। जीवन के लगभग किसी भी क्षेत्र में आप आज दूसरों का हस्तक्षेप या नियंत्रण पसंद नहीं करेंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएं प्रबल होंगी और उनकी पूर्ति के लिए प्रयास करने का यह बिल्कुल सही समय भी है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। चीजों और स्थितियों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की कोशिश करेंगे। बाकी लोग आज आपको अपेक्षा से ज्यादा मदद करने के लिए तैयार हैं। आप इस मदद का लाभ उठा सकते हैं। खर्चों में कटौती के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे या जीवनशैली में किए गए बदलाव से खर्चों में कटौती होगी। दिनचर्या भी बदलेगी। आज आपको दोस्तो और भाई-बहनो से मदद मिल सकती है। परिवार के सुख के लिए धन खर्च करना पड़ेगा।

लव- दांपत्य जीवन और लव लाइफ में मतभेद होने के योग बनेंगें।
प्रोफेशनल- समस्या-विवाद दूर करने में समय और लगेगा। काम-काज प्रभावित होगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।
करिअर- मेडिकल और एमबीए के विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है।

वृश्चिक- दफ्तर और बिजनेस में नया काम, नई जगह, नई डील या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। चंद्रमा आज आठवें भाव में होने से आपको परेशान कर सकता है। आज आप कुछ नया करने की न सोचें। किसी खास काम के लिए आज आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि कुछ काम आपके पार्टनर के बिना पूरे नहीं होंगे। सब आपका साथ देंगे। आज आप सभी लोगों के साथ अपने सारे व्यवहार में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी बरतें। जरा भी चालाकी बहुत जल्द आपके लिए सिरदर्द बन सकती है। हर व्यक्ति से बहस करने और उलझने के मूड में रह सकते हैं, और अगर आपको इसके लक्षण नजर आने लगें, तो बेहतर रहेगा कि आप थोड़ी देर अकेले बैठें। कुछ भी कहने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। भारी भरकम खर्च करने की स्थिति बने, तो उसकी जरूरत के बारे में विचार जरूर कर लें। दूरस्थान से मिला कोई समाचार आपको आपके किसी नजदीकी व्यक्ति के बारे में कोई शुभ सूचना देगा। परिवार में या परिचय क्षेत्र में किसी संतान के जन्म की सूचना मिल सकती है। परिवार में कम उम्र का कोई व्यक्ति अगर बीमार चल रहा है, तो आज उसका विशेष ध्यान रखना जरूरी है। जीवन में परफेक्ट कुछ नहीं होता, लिहाजा कोई फैसला भावुक हो कर न करें।
लव- प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है।
प्रोफेशनल- नौकरी में सावधान रहें। स्थानांतरण का भी योग है।
हेल्थ- अभिभावकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी सेहत भी कुछ नासाज रहेगी।
करिअर- आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, निर्माण के विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी। फैशन स्टूडेंट्स सफल

धनु- सुबह से ही आपके दिमाग में टेंशन रहेगा। काम बन जाएगा, बस मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है और खर्चा भी ज्यादा करना पड़ सकता है। आज आपके कुछ काम पूरे होंगे और कुछ अटक सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप उस हर कार्य में सफल रहेंगे, जो स्वयं करेंगे। दूसरों के वादों पर ज्यादा विश्वास न करें। यहां तक कि अगर आपने स्वयं कहीं किसी से कुछ खरीदने का या कहीं पैसा निवेश करने का वादा किया हुआ है, तो आपको उसकी चिंता करने की ज्यादा जरूरत नहीं है। पैसों की स्थिति पर विचार करें, थोड़ी योजना बनाएं, जो खरीदारी करनी है, उसके बारे में बाजार में थोड़ा पता करें। उलझन भरी स्थितियां जल्द ही बहुत स्पष्ट हो जाएगी। आपको सफलता मिलेगी, हालांकि उसकी रफ्तार धीमी रह सकती है। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य अगर ठीक नहीं है, तो आज आप उसकी काफी मदद करेंगे, हालांकि बहुत चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। छात्रों के लिए समय अच्छा है। कॉम्पीटीशन्स में सफलता मिलेगी। थकावट होने लगेगी। स्वास्थ्य ढीला होगा। धनु राशि वालों को आज कुछ निर्णय जो कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं वो सावधानी से लेना होंगे।
लव- पार्टनर सरप्राइज देगा, उसका मूड ही आज ऐसा है।
प्रोफेशनल- प्रमोशन का अवसर मिलेगा लेकिन दबाव भी बना रहेगा।
हेल्थ- थकान, छिटपुट चोट, बेचैनी महसूस करेंगे।
करिअर- सॉफ्टवेयर इंजीनियरर्स और मेडिकल विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है।

मकर- बेरोजगार हैं और कोशिश कर रहे हैं तो आज आपको मेहनत का फल मिल सकता है। दोस्तों और भाईयों से सहयोग मिलेगा और सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपकी मुराद पूरी होने में अभी समय है। लंबे समय से अधूरे पड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। मान-सम्मान तो मिलेगा लेकिन आज काम ज्यादा है, कड़ी मेहनत के लिए कमर कस लें। अगर आपको लगता है कि आप किसी के साथ ज्यादा ही प्रेम करने लगे हैं, तो भी हड़बड़ी में किसी तरह का कोई कदम न उठाएं। समय बीतने दें, आपको काफी कुछ ऐसी बातें पता चलेंगी, जो आप पहले नहीं जानते थे। मित्रों और प्रेमीजनों पर आज आपकी कृपादृष्टि बरसेगी और जवाब में उनकी ओर से प्रेम और प्रशंसा की दृष्टि आप पर पड़ेगी। आपके आसपास जो भी लोग हैं, आपको उनके बारे में बहुत सी बातें पता चलेंगी। किसी उलझी स्थिति को लेकर परेशान न हों। धैर्य रखें, बल्कि बेफिक्र होकर सुस्ताते रहें और तमाशा देखते रहें। जो उलझन है, वह खुदबखुद आपके पक्ष में सुलझ जाएगी। सेहत पर ज्यदा ध्यान देना जरूरी है। आज टेंशन भी बना रहेगा। आज कहीं विवाद में उलझ सकते हैं, सावधान रहें।
लव- आज जीवनसाथी और पार्टनर से सुख मिलेगा। आज दिल की बात बोल दें।
प्रोफेशनल- प्रोफेशन में मेहनत और बड़े प्रयास ही नजर आ रहे हैं।
हेल्थ- हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
करिअर- कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। एमबीए के विद्यार्थी अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।

कुम्भ- मित्रों की सहायता से कोई बड़ी मुराद पूरी हो सकती है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। पैसों के बारे में आपको आज गंभीरता से विचार करना होगा। हो सकता है, धन कमाने और खर्च करने के आपकी सारी सोच भी बदल जाए। पैसों के लिए की गई मेहनत आज आपको बेकार महसूस हो सकती है। आपको लगेगा कि थोड़ा सा विश्राम चंद पैसों से ज्यादा कीमती हो सकता है। घधर-परिवार को छोड़कर सारे दायित्व आज बोझ से नजर आएंगे। आज आप किसी व्यक्ति पर आंखमूंद कर विश्वास न करें। जो बात आप जानते हैं, अपने ही पास रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आप जितना ज्यादा बोलेंगे, अपने लिए उतनी समस्या पैदा कर लेंगे। स्वास्थ्य कमजोर लगे, तो जांच जरूर करवा लें। आज आपको संतान से सहयोग भी मिलेगा। आज आपको अपनी योजनाओं से फायदा मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आपके साथ आज सिर्फ आपके कर्म है।

लव- जीवनसाथी और पार्टनर कोई गिफ्ट देंगे लेकिन पार्टनर के लिए आपका रूखा स्वभाव बना रहेगा। घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशनल- व्यापार के लिए छोटी लाभदायक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं।
हेल्थ- रोगों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करिअर- विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में आसानी से सफलता मिलेगी।

मीन- आज का दिन आपके लिए बढिय़ा है। आपके सोचे काम होंगे लेकिन आपको मानसिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है। हाल ही में अगर किसी कारण से आपके अहम को ठेस लगी थी, तो आज आपको थोड़ी सांत्वना मिलेगी। अगर किसी कार्य का नेतृत्व संभालने के लिए आपको उपयुक्त नहीं माना जा रहा था, तो आज आपको बुलाकर वही काम सौंप दिया जाएगा। इस मामले को छोड़कर लोग आज बाकी बातें घुमा-फिराकर ही कर रहे होंगे। प्रेम संबंधों में किसी तरह की पहल करने में संकोच न करें। घर-परिवार का, प्रेमी के साथ संबंधों का कोई उलझा हुआ मामला हो, तो उसे सुलझाने की चेष्टा आज अवश्य करें। पैसों की स्थिति पर भी आज विचार करना होगा। मनोरंजन की योजना, विशेषकर संतान के साथ कहीं घूमने जाने की योजना हो, तो एक बार उसके संभावित खर्च का अनुमान जरूर लगा लें। जितनी हो सके, उतनी मेहनत कर लें और परिणाम ईश्वर पर छोड़ दें। आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। नए प्लान सामने आएंगे। इस राशि वालों के बॉस भी आज खुश रहेंगे। स्वास्थ्य जरूर परेशान कर सकता है। कमजोरी हो सकती है। आपका मान-सम्मान मिलेगा।

लव- पार्टनर को खुश करने के लिए खर्च करना पड़ेगा। प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं।
प्रोफेशनल- अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में नई पेशकश होगी।
हेल्थ- नाक-कान में समस्या हो सकती हैं।
करिअर- कॉमर्स विषय वालों को सफलता मिलेगी। मेडिकल छात्र भी सफल होंगे।