खुले दिन के व्यक्ति होते है ‘आज जन्मे लोग’

Uncategorized

indian girl jniजन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 16 दिसम्बर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
आज का राशिफल-
मेष– धन के मामलों में आपको शानदार सफलता मिलेगी। आत्म‍निरीक्षण व आप अपना स्वयं का मूल्यांकन करेंगे। नई योजनाओं को भी अमल में लाएंगे।

विशेष- शक्कर का सेवन करें।

वृषभ- आप दुनिया में रहस्यमय पहलुओं पर विचार करेंगे। आत्मा, परमात्मा, पुनर्जन्म, स्वर्ग-नरक, प‍ितृ जैसे विषय आपको आकर्षित करेंगे।

विशेष- दूध का सेवन करें।

मिथुन- लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। मौका व परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लें। प्रतिस्पर्धा व प्रतियोगिता में आप सफल होंगे।

विशेष- दही का सेवन करें।

कर्क- प्रेम के सहारे आप विवादों का हल ढूंढने में भी सफल रहेंगे। आपकी आय का ग्राफ भी दिन-ब-दिन ऊपर ‍उठता जाएगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

विशेष- केले का सेवन करें।

सिंह- आपके हाथ में आता-आता रुपया रुक जाएगा। समय आपके अनुकूल नहीं है। कामकाज की व्यस्तता अधिक रहेगी। मित्रों से अनबन हो सकती है।

विशेष- घी का सेवन करें।

कन्या-
आपको कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मित्रों व बंधुओं के सहयोग व प्रेम के सहारे आप समस्याओं का हल ढूंढने में समर्थ रहेंगे।

विशेष- मूली का सेवन करें।

तुला- मित्र, परिचित, करीबी पारिवारिक संबंध तथा अन्य रिश्तों के कारण आपके लिए कुछ विशेष हो जाएगा। आपके जीवन में खुशियां होंगी।

विशेष- ककड़ी का सेवन करें।

वृश्चिक-
धन को लेकर चिंताएं दूर होंगी। पिछले समय से आप जिस तनाव और दबाव में थे वह दूर होगा। प्रार्थना व पूजा-पाठ में समय ‍बीतेगा।

विशेष- गोभी का सेवन करें।

धनु- आप खरीद-फरोख्त में व्यस्त रहेंगे तथा अपने प्रियजनों को उपहार आदि देंगे। आप जरूरतमंद लोगों को मदद देंगे।

विशेष- आलू का सेवन करें।

मकर- आप प्रियजनों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में नई जानकारियां और सूचनाएं हासिल करेंगे। आप अपनी परवाह करें।

विशेष- लहसुन का सेवन करें।
कुंभ- माता-पिता, रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे जिससे आपकी प्रति‍ष्ठा बढ़ेगी। संपत्ति पर कब्जा मिल सकता है। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

विशेष- काजू का सेवन करें।
मीन- आपको कई बार मन में निराशाजनक विचार पैदा होंगे। रीढ़ या गले से संबंधित रोग या समस्या पैदा करेंगे। धनहानि हो सकती है।

विशेष- मखाने का सेवन करें।