भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में रहा पदाधिकारियों का टोटा

Uncategorized

yuva morchaफर्रुखाबाद-  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से बुलाई गयी बैठक में नव नियुक्ति प्रदेश मंत्री के सामने केवल 5 मंडल अध्यक्ष ही पहुंचे | प्रदेश मंत्री के सामने २२ मंडल अध्यक्ष नदारद रहे | पहुचें कुल बमुश्किल डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को ही रन फार यूनिटी में भीड़ बढाने के निर्देश देकर बैठक को समाप्त कर दिया गया |

दरअसल रविवार को प्रातः ८ बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के सम्मान में शुरू होने वाली विशाल दौड़ में शामिल होने के लिए भाजपा की जिला कमेटी, नगर कमेटी, युवा मोर्चा को संख्या बल बढाने के निर्देश दिए गए हैं| जिसके चलते शनिवार सायं नव नियुक्ति प्रदेश मंत्री सन्देश राजपूत एवं क्षेत्रीय महा मंत्री विपिन द्विवेदी के नेत्रत्व में एक बैठक आवास विकास स्थित ब्रह्मदत्त द्विवदी फाउंडेशन में बुलाई गयी  थी | बैठक में आने के लिए युवा मोर्चा की जिला कमेटी के साथ-साथ सभी २७ मंडल अध्यक्षों को भी बैठक में पहुँचने के निर्देश दिए गए  थे | बैठक के साथ-साथ नव नियुक्ति प्रदेश मंत्री सन्देश राजपूत का स्वागत भी होना था |

कार्यकर्ताओं ने पहले लालगेट पर प्रदेश मंत्री सन्देश राजपूत, क्षेत्रीय महा मंत्री विपिन द्विवेदी का स्वागत किया और वहां से पैदल ही मुट्ठी भर कार्यकर्ता आवास विकास स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी फाउंडेशन  पहुंचे | जहां मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ जिला कमेटी के पदाधिकारी भे नदारद दिखे | क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी ने रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने व १८ दिसम्बर को कानपुर में होने वाले क्षेत्रीय सम्मलेन में पहुँचने के निर्देश दिए |

बैठक में मंडल अध्यक्षों के गायब रहने से प्रदेश मंत्री सन्देश राजपूत व क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी दंग रहे | बैठक में डॉ राजेश्वर सिंह, जिला कमेटी के नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन के अलावा महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा, नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, उपाध्यक्ष आदित्य के अलावा शोले ठाकुर आदि मौजूद रहे|