ब्लाक प्रमुखी को लेकर लोधियों में घमासान

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित ब्लाक बढपुर प्रमुख सीट को लेकर लोधे राजपूत समाज में घमासान मच गया है| समाज के दो लोगों के चुनाव मैदान में आने से अफरा-तफरी मची है|

पूर्व विधायक एवं सपा नेत्री उर्मिला राजपूत ने अपनी बहू उर्मिला उर्फ़ अलका राजपूत को ब्लाक प्रमुख बनवाने के लिए कमर कास ली है| पंचशील राजपूत की पत्नी अलका हैवतपुर गढ़िया क्षेत्र से बीडीसी का चुनाव जीती हैं|

डॉ रामक्रष्ण राजपूत ने बहू अलका को महत्वपूर्ण पद दिलवाने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है| राजपूत परिवार की ओर से दीपावली पर ब्लाक के सभी ६२ क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित प्रमुख प्रधानों को मिठाई भेंट की गयी है| महत्व बड़ने से बीडीसी सदस्य उत्साहित हैं|

इसी ब्लाक की प्रमुख कोकिला देवी चुनाव जीत जाने के कारण पुनः सीट हथियाने के लिए सक्रिय हो गई हैं| सपा के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह कटियार के छोटे भाई अखिलेश कटियार कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख हैं| उनके अलावा निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता दृगपाल सिंह यादव बाबी के बड़े भाई यशपाल सिंह यादव भी ब्लाक प्रमुखी की दौड़ में सामिल हो गए हैं|

कोकिला देवी के पुत्र महावीर राजपूत ने दावा किया कि समाज से अकेली माँ ही चुनाव लड़ेंगी| समाज के लोग अलका पर चुनाव न लड़ने का दवाव डाल रहे हैं| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने वोट लेने के लिए समाज के लोगों से कहा था कि वह बहू को बीडीसी बनाना चाहती हैं| पिछली बार बीडीसी का चुनाव हार जाने पर बड़ी किरकिरी हुयी थी|

ब्लाक में नंबर वन हैं लोधी

फर्रुखाबाद: मुख्यालय के ब्लाक बढ़पुर में लोधी समाज के सर्वाधिक 12 बीडीसी चुनाव जीते हैं| जबकि ब्राह्मण, भुर्जी व कंहार समाज का एक-एक ही व्यक्ति जीत सका|

दलितों की सर्वाधिक संख्या 13 है| जातिगत आधार पर 7 जाटव, 5 धानुख व 1 धोबी समाज का है| 9 मुसलमान, 8 कुर्मी, 7 यादव, 5 शाक्य, 3 ठाकुर व 2 कंहार चुनाव जीते हैं|