कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां करती है जातिवाद की राजनीति : सतीश दीक्षित

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : सपा प्रत्याशी को सम्मानित करने के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन सतीश दीक्षित ने भाजपा व कांग्रेस पर सीधे प्रहार किये। वहीं सपा प्रत्याशी ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुये स्वागत समारोह में मौजूद लोगों तथा क्षेत्र के लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।rameswar copy
गुरूवार को नगर के श्यामागेट पर स्थित धर्मशाला में स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन सतीश दीक्षित ने सीधे भाजपा व कांग्रेस पर सीधे प्रहार करते हुये कहा कि पिछले 5 वर्ष में फर्रुखाबाद सांसद ने फर्रुखाबाद के लिए क्या किया है। वहीं उन्होंने कहा कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां जाति पांति के नाम पर चुनाव में उतरती हैं। लेकिन इससे विपरित समाजवादी पार्टी सर्वजाति को अपने साथ जोडकर चलती है। इसीलिए इस पार्टी में सबको बराबर का दर्जा माननीय मुलायम सिंह यादव ने दिया है। वहीं उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी ने लैपटाप वितरण, कन्या विद्याधन, बेराजेगारी भत्ता के साथ 108 नम्बर एम्बूलेंस सर्वजाति के लोगों के लिए उपलब्ध करायी है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उन्होंने कहा कि 108 नम्बर एम्बूलेंस किसी की जाति पूछकर किसी का धर्म पूछकर घटना स्थल पर नहीं जाती हैं बल्कि फोन आते ही यह एम्बूलेंस पहुंच जाती है। पूर्व विधायक इजहार आलम खां ने भी सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव का गुणगान करते हुये कहा कि सपा सरकार ही मुस्लिमों के साथ साथ अन्य जातियों के लिए भी समान है। उन्होंने कहा कि जो ये स्वागत समारोह हुआ है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सपा सरकार की आने वाले चुनाव में भारी जीत होगी।

वहीं सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने सपा पार्टी के गुणगान करते हुये लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मत देकर उन्हें विजयी बनायें वहीं उन्होंने कहा कि मै कायमगंज फर्रुखाबाद के जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा हूं।मेरा परिवार हमेशा से ही गरीब तबके से जुडा रहा है।

इस दौरान सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव, जुगेन्द्र सिंह यादव तथा श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन सतीश दीक्षित, पूर्व विधायक इजहार आलम खां, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, सपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव, नदीम फारूकी, जाकिर हसन खां, बाबर हसन खां, नबाब सिंह वर्मा, गोपाल अग्निहोत्री, मुकेश दुबे को फूल माला तथा साल उढाकर सम्मानित किया। इस दौरान फरमान खां, आमिर खां, सुलेमान भाई, मुन्नू शुक्ला, बबलू गुप्ता, मुकेश दुबे, शैलेश शुक्ला, प्रेम शुक्ला, वीनू पंडित, कमल मंसूरी, अतुल तिवारी, अमित पाण्डेय, कुलदीप मिश्रा एडवोकेट, अंकुर मिश्रा सहित तमाम सपा कार्यकर्ता व ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।