भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन : प्रत्याशी नहीं कमल के फूल को जिताना है

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : सीपी गेस्ट हाउस में भाजपा का बरखेडा कायमगंज ग्रामीण मण्डल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सैक्टर प्रमुख, बूथ प्रमुख तथा मण्डल प्रमुखों को दिशा निर्देश दिये गये। सम्मलेन में भाजपा के सुनील दत्त द्विवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार पिछले 10वर्षो से सत्ता पर काबिज हैं और इन 10 वर्षो में मंहगाई, भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। इस सरकार ने कोयला घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, टूजी घोटाला सहित तमाम घोटाले किये हैं इस देश को सोने की चिडिया कहा जाता है लेकिन अब इस देश को गरीबी भुखमरी आदि प्रकार के तमाम नामों से भी जाना जाता है।MITHLESH AGRAWAL

भाजपा नेत्री डा0 मिथलेश अग्रवाल ने बोलते हुये कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है चूकि इस बार मोदी की लहर पूरे देश में फैली हुई है। हम लोगों को घर घर जाकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाने के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रचार करना है। उन्होंने सभी बूथ लेबिल कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में भ्रमण कर सही वोटों को बढवाना है तथा गलत वोटों को कटवाना है तथा वोटरों की पहचान भी करनी है।

मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सीधे केन्द्र सरकार पर सवाल उठाते हुये कहा कि सभी कार्यकर्ता यह समझ लें कि आने वाली सरकार भाजपा की है। अभी पांच राज्यों में चुनाव सम्पन्न हुये हैं जिनका परिणाम 8 दिसम्बर को घोषित हो जायेगा। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जायेगा। पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी और इसके बाद कांग्रेस पार्टी से सीधे दो दो हाथ होगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मत का माहौल बनाये और लोगों को बताये कि मोदी जी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है इसलिए भाजपा के कमल के फूल पर मोहर लगाकर उनके हाथों को मजबूत बनायें। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर बार करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। इस सरकार ने पिछले 10 वर्षो में कई घोटाले किये हैं आज देश में आलू प्याज का भाव हो या दहलन का भाव हो सब आसमान छू रहे हैं। मंहगाई चरम सीमा पर है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

अध्यक्षता कर रहे सत्यपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि आज पूरे देश में बच्चा बच्चा मोदी का गुणगान कर रहा है। मोदी की लहर पूरे देश में फैली हुई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि कायमगंज क्षेत्र में अभी 26 हजार वोट बढे हैं। आप लोग घर घर जाकर इन वोटों की काउन्टिंग करें और एक सूची बनाकर पार्टी कार्यालय को दें। उन्होंने सीधे उ0प्र0 सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि वह 26 हजार क्या 50 हजार वोट भी बढवा ले तो भी कुछ नहीं होने वाला है। लेकिन जब जांच होगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बदमाश गुण्डे आपको खरीदने का प्रयास करेगे। लेकिन 2014 चुनाव हमारा होगा। साइकिल के पहिये में हवा जाने वाली नहीं है पम्प तो हमारे पास है।

भाजपा नेता अमर सिंह खटिक ने बोलते हुये कहा कि आप लोगों ने अभी मुजफ्फरनगर दंगों को देखा है इन दंगों मंे किसका हाथ था और कौन फंसाया गया है हम सभी जानते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पर हमारे फौजियों के पडोसी मुल्क पाकिस्तान ने सर कलम कर दिये थे लेकिन सत्ता में बैठी सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं उन्होंने चुटकी लेते हुये कहा कि हम चुनाव अलीगंज से जीतते हुये आयेगे। यूपी ने प्रत्याशी चुनाव नहीं लडेगा बल्कि कमल का फूल चुनाव लडेगा इस कमल के फूल को देखना है।

 

इस दौरान डा0 मिथलेश अग्रवाल, डा0 रजनी सरीन, दिनेश कटियार, पीयूष, गोविन्द सिंह, नगर अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, रश्मि दुबे, प्रवेश कोरी, डा0 वीके गंगवार, मदनपाल भदौरिया, संदेश राजपूत सहित बरखेडा कायमगंज ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।