किशोरी को बरगलाकर सिपाही ने बनायी विक्री की योजना

Uncategorized

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में एक युवक द्वारा किशोरी को बेचने के लिये ले जाया गया। जब किशोरी के कई खरीददार उसे देखने के लिए जाने लगे तो गांव में काफी जानकारी हो गयी। मामला चौड़े में आया तो पता चला कि लड़की को एक सिपाही के द्वारा लाया गया था। जिसने एक रात कमरे में बिताने के बाद उसे किन्नर के साथ रह रहे शेखपुर निवासी को सौंप दिया। शेखपुर निवासी उसके अच्छे पैसे करने के चक्कर में हाट हाट, गली गली बेचने की फिराक में है और थाना पुलिस अपना मुहं सीं कर बैठी हुई है।moni

जनपद फतेहपुर के शैली राउसपुर निवासी मोनी पुत्री हंसराज बीते 27 नवम्बर को अपनी सहेली मनीशा के साथ गांव से बाजार करने के लिए गयी थी। सहेली मनीशा के पास उसके दोस्त का फोन आया। सहेली ने कहा कि कानपुर चलते हैं उसके बाद लौट कर आ जायेंगे।

मोनी कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर पांच पर पहुंची तो सहेली यह कहकर चली गयी कि अभी आ रहे यहीं बैठो। मोनी वहीं बैठी रही लेकिन सहेली नहीं आयी। अकेली किशोरी को देख एक खाकी वर्दी पहने हुए सिपाही आया और उसने कहा कि कहां रहती हो, कहां जाओगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
पूरा माजरा जानने के बाद सिपाही कालिंदी ट्रेन से उसको लेकर फतेहगढ़ आ गया। सिपाही ने कहा कि पास में स्टेशन के आगे उसका घर है वहां से सुबह घर चली जाना। फतेहगढ़ स्टेशन के निकट नाले के पास किन्नर के साथ विवाह रचाकर रह रहे शेखपुर निवासी रामतीर्थ के कमरे पर सिपाही इस किशोरी को लेकर पहुंचा। लड़की से सिपाही ने कहा कि अगर कोई पूछे तो बता देना कि हमारे जीजा हैं। पीड़ित किशोरी के अनुसार सिपाही का नाम कमरा मालिक रामतीर्थ राकेश ले रहा था।

जिसके बाद सिपाही, किन्नर, रामतीर्थ व लड़की सभी एक साथ एक ही कमरे में चारो लोग सो गये। सिपाही भी लड़की के पास सो गया। सुबह सिपाही कमरे से चला गया। रामतीर्थ की पत्नी बनकर रह रहे किन्नर ने बताया कि इससे पहले भी सिपाही एक दूसरी लड़की को लेकर आया था। फिर यहां पर लेकर आ गया।

जिसके बाद 28 नवम्बर को रामतीर्थ लड़की को लेकर अपने गांव शेखपुर जा पहुंचा। जिसे बेचने के लिए गांव में प्रयास करने लगा। गांव वालों में भनक लगी कि रामतीर्थ एक लड़की को बेच रहे हैं। गांव के ही निवासी रामऔतार एडवोकेट ने जानकारी की तो पता चला कि लड़की जाटव विरादरी से ताल्लुक रखती है। जिस पर रामऔतार विरादरी के नाते उसे अपने घर ले आये। जहां लड़की ने सारी बात उन्हें बतायी। जिसके बाद पीड़ित मोनी के परिजनों को फोन पर सूचना दी गयी। परिजन अभी तक नहीं आये हैं। लड़की के पिता की तबियत खराब है। जिससे लेट हो गये। सोमवार को लड़की के परिजनों की संभावना है।