समाज में अंग्रेजी शिक्षकों की जरूरत अधिक

Uncategorized

FARRUKHABAD : बद्री विशाल कालेज में आयोजित अंग्रेजी विभाग द्वारा संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डा0 श्रीकृष्ण गुप्ता ने कहा कि आज हमारे समाज में अंग्रेजी शिक्षकों की बहुत अधिक आवश्यकता है। क्योंकि अंग्रेजी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा0 ए के चतुर्वेदी व मुख्य अतिथि डा0 श्रीकृष्ण गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। कालेज में एम ए की छात्रा दीक्षा व सोनी ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति से नहलाने का पूरा प्रयास किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान विशिष्ट अतिथि डा0 आर एन त्रिपाठी ने कहा कि अंग्रेजी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक उदारीकरण, राजनीतिक उदारीकरण की भाषा रही है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के माध्यम से रोजगार के अच्छे अवसर मिलते हैं। मुख्य अतिथि डा0 श्रीकृष्ण गुप्ता ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा अंग्रेजी सुरक्षित की गयी। उन्होंने कहा कि हम जो अंग्रेजी बोलते हैं वह बीच की अंग्रेजी है। भारत में अंग्रेजी का बिस्तार लार्ड मैकाले के द्वारा हुआ। श्री गुप्ता ने बताया कि मैकाले के जन्म दिवस को अंग्रेजी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वर्तमान में हमारे समाज को अंग्रेजी शिक्षकों की जरूरत है। छात्रों को चाहिए कि अंग्रेजी का ज्यादा से ज्यादा अनुवाद करें। कार्यक्रम में प्रो0 ए के शुक्ला, डा0 प्रभात कुमार, डा0 जितेन्द्र पाल, प्रो0 उमापति, डा0 संतोष दुबे, डा0 माधुरी दुबे, डा0 शोभारानी श्रीवास्तव, डा0 जयश्री मिश्रा, प्रो0 देवेन्द्र, चित्रा राठौर, अर्पणा दुबे आदि मौजूद रहीं।