प्रमाण पत्र लेकर भाकियू नेता साथियों सहित जेल में

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन ने जिस भाकियू नेता अरविन्द शाक्य व् उनके साथियों को बीते दिन जमकर पिटाई की उसी को आज जिला पंचायत सदस्य पद से विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया है|

जिला प्रशासन द्वारा बीते दिन से आज तक की गई कार्रवाई किसी के भी गले नहीं उतर रही है| ब्लाक नबावगंज के निर्वाचन अधिकारी सीपी उपाध्याय ने आज सुबह अरविन्द शाक्य के 4151 मत पाकर 186 मतों से चुनाव जीतने की घोषणा की| अरविन्द ने जिले के वरिष्ठ सपा नीता एवं रामप्रकाश उर्फ़ कल्लू को हराया है|

इसी खुशी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जनक्रांति पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश राजपूत साथियों सहित सुबह थाना मऊदरवाजा में अरविन्द से मिलने गए| तो एसओ कमरूल हसन ने ऊपरी दवाव बताकर अरविन्द से नहीं मिलवाया| भयभीत पुलिस ने अरविन्द व् उनके साथ पकडे गए 39 ग्रामीणों को थाना नवाबगंज के वजाय मऊदरवाजा में रखा| आरोपियों को पुलिस व पीएसी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वाहन से अदालत के निकट ले जाया गया| पुलिस ने अरविन्द व उनके साथियों पर १७१(क) लोक सम्पति अधिनियम की धारा १३६, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा ३९ ऐ, 7 क्रिमिनल ला अमेन्मेंट के अलावा आईपीसी की धारा १४७, १४८, १४९, ३२३, ३५३, ३३२, ३३६, ४२७ व ३२७ लगाई है| अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के कारण आरोपियों की जमानत के लिए प्रार्थना पात्र नहीं दिया जा सका| लेकिन अनेकों अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी में अदालत पहुंचे|

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, इन्स्पेक्टर, दो एसओ व पुलिस पीएसी के साथ डटे रहे| किसी को भी आरोपियों से मिलने नहीं दिया गया| वाहन में ही बंद रहने के कारण लोग आरोपियों की झलक नहीं देख सके| किसान युनियन के नेती अशोक कटियार, अरविन्द राजपूत आदि कई लोग अरविन्द से मिलने कचहरी पहुंचे| गुप्तचर विभाग के लोग किसान यूनियन की गतिविधियों की टोह में लगे रहे|

अदालती कार्रवाई के बाद अरविन्द के आलावा अन्य आरोपियों को जिला कारागार ले जाया गया| अरविन्द को सयुंक्त मजिस्ट्रेट अनिल धींगरा प्रमाण पत्र दिलाकर उसे भी जेल भेज दिया| इस दौरान मुकेश राजपूत, सुएरेन्द्र सिंह कटियार,डॉ ज्ञानेंद्र सिंह आदि ने अरविन्द से मुलाक़ात की| अरविन्द से मिलने उनके गाँव के अनेकों लोग आये थे| जो अरविन्द को अज्ञात स्थान पर रखने के कारण नहीं मिल सके|

पुलिस ने देर रात अरविन्द के साथ पकडे गए अन्य लोगों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|