भाजपा कार्यकर्ताओं पर सत्ताधारी दल लगवा रहे फर्जी मुकदमें: ज्ञानेश गौड़

Uncategorized

FARRUKHABAD : भाजपा  नगर कमेटी की तरफ से पत्रकार वर्ता का आयोजन गंगानगर कालोनी में महामंत्री रामवीर शुक्ला के आवास पर किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ ने शहर की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमें लगाये जा रहे है। जिनका विरोध किया जायेगा।GYANESH GAUR

शहर में अराजकता का माहौल है, चोरियों से लोग परेशान हैं। प्रशासन इन्हें रोकने में नाकाम है। पूरा शहर जाम से त्रस्त है, मिड रोड पार्किंग के कारण रोजाना लड़ाई झगड़े होते हैं। उस पर भी बिजली के खम्भे और बढ़ता अतिक्रमण शहर वासियों को रेंगने पर मजबूर करता है। लाल दरबाजे पर बना प्राइवेट बस अड्डा भी जाम लगाने में पूरा सहायक है इसे हटाकर कादरीगेट पर किया जाये जिससे कुछ राहत मिल सके।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

गलियों में झूलते बिजली के तारों से कितनी दुर्घटनायें हो चुकी है इन्हें हटाकर बंच कन्डक्टर केबिल डाली जाये जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। नितगंजा में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की घटना शहर के अमन चैन को बिगाड़ने का प्रयास है, ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होती है तो शहर में उसका प्रतिरोध किया जायेगा।

मुजफ्फरनगर काण्ड की सीवीआई जांच कराने की मांग को लेकर अनशन कर रहे बाबू सिंह का समर्थन नगर भाजपा की ओर से किया जायेगा। भाजपा संगठन का गठन पूर्ण कर लिया गया है। प्रत्येक बूथ की समिति गठित कर ली गयी है।

ज्ञानेश गौड़ ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा कार्यकर्ता शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर कार्यवाही की मांग करेगे। समाधान न होने पर आंदोलन किया जायेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

इस दौरान रामवीर शुक्ला, धीरेन्द्र वर्मा, आदित्य मिश्रा, प्रमोद बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।