आकर्षक, विनोदी व कलाप्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 6 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। images

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर. रहमान

राशिफल 01 नवंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज के दिन आप धार्मिक कार्यों में शामिल रहेंगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 1 है. पराक्रम के कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

चीजों में थोड़ा सा संतुलन बनाइए. आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउंन और लकी नंबर 22 है. आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

नए रिलेशन बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 32 है. समय का दुरुपयोग न करें। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज के दिन आपको किसी चीज के लिए संदेह हो सकता है, लेकिन इसके हल भी निकल जाएगे. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 16 है. आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

रुटीन से कुछ अलग करने का मौका मिलेगा. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 7 है. स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अस्वभाविक चीजे आपके लाइफ में शामिल हो सकती है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 22 है. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अपने ड्रेसिंग स्टाइल में बदलाव लाइए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 14 है. व्यापार अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। अर्थ की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज के दिन लव लाइफ में समस्याए आ सकती है. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 13 है. वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज के दिन आप खुले दिमाग से सोचिएगा. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 25 है. आर्थिक तंगी दूर होगी। बोलचाल में कटुता न आने दें। परिवार से सहयोग मिलेगा। अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

समस्याओं का हल निकालने के लिए आपको थोड़ा धीरज रखने की जरूरत है. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 35 है. कार्य की व्यस्तता रहेगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनोबल की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिन आप अपने सिक्रेट किसी के साथ शेयर न करे. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 25 है. काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक कार्य संपन्न होंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

थोड़ी सी कठनाईयां आपके रास्ते में आ सकते हैं. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 9 है. व्यापार में वृद्धि होने के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।