सरदार बल्लभ भाई पटेल की 138वीं जयंती पर गोष्ठी कर चढ़ायी फूल माला

Uncategorized

SHAMSABAD (FARRUKHABAD) : शमसाबाद विकासखण्ड क्षेत्र के फैजबाग चौराहे पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष की संज्ञा दी जाती है। जिसके पीछे कई कारण हैं उन्होंने देश के प्रति अतुलनीय कार्य किये हैं।VIJAY GUPTA1

श्री गुप्ता ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम मे उनका महत्वपूर्ण योगदान है। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री बने। उन्हे भारत का लौह पुरूष भी कहा जाता है।  विशिष्ट अतिथि कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष के पति डा0 शरद गंगवार ने कहा कि पटेल का जन्म नडियाद गुजरात में एक गुजर पाटिल कृषक परिवार में हुआ था। वे झवेरभाई पटेल एवं लदबा की चौथी संतान थे। सोमभाई नरसीभाई और विट्टलभाई उनके अग्रज थे। उनकी शिक्षा मुख्यतः स्वाध्याय से ही हुई।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

लन्दन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया। सरदार वल्लभभाई झवेर पटेल ;31 अक्तूबर 1875.15 दिसंबर 1950द्धए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं में से एक एक भारतीय बैरिस्टर और राजनेता था और भारत गणराज्य के संस्थापक पिता कीण् उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में एक अद्वितीय भूमिका निभाई और एक संयुक्तए स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपने एकीकरण निर्देशित जो भारत के एक सामाजिक नेता होने के लिए जाना जाता है.SARDAR PATEL

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश कुमार कटियार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। इस दौरान परमेश्वर दयाल कनौजिया, मनोज कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ममता कटियार, सुनीता सचान प्रदेश महिला महामंत्री, जवाहर सिंह गंगवार, जय गंगवार, जगदीश कटियार, देवकीनंदन, बचान सिंह गंगवार, सुधांशू गंगवार, सुमित गंगवार, डा0 शोभा त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।