चन्द्रपाल बने सपा के नये जिलाध्यक्ष, बहुरेंगे लोहिया मूर्ति के दिन

Uncategorized

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर पुनः ताजपोशी होने के बाद पार्टी कार्यालय पर नये जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने लोहिया मूर्ति पर मेहरवानी दिखायी और कहा कि शीघ्र दीपावली तक पार्क का सुन्दरीकरण कराया जायेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर को होर्डिंग युद्ध के बाद पार्टी की जिलाध्यक्ष की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था जिसको लेकर कई दिनों से उठापटक चल रही थी। आखिर समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने पुनः पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।chandra pal singh yadav copy

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल ने आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर बताया कि आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति के पार्क पर विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी और स्मारक में जीने का निर्माण कराया जायेगा। जिससे राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर फूल मालायें चढ़ाने वाले लोग आसानी से पहुंच सकें।

गुटबाजी के प्रश्न पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष कन्नी काट गये। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है।

पार्टी कार्यालय में बैठने को लेकर भिड़े सपाई
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव का स्वागत समारोह पार्टी कार्यालय पर चल रहा था। उसी दौरान कुछ और सपाई आ गये। कुर्सियां कम पड़ गयीं। तभी लोहिया वाहिनी के रजत क्रांतिकारी ने बगल में ही बैठे समृद्धि गुप्ता से कुर्सी खाली करने को कहा। जिस पर समृद्धि गुप्ता ने आपत्ति जतायी और कहा कि क्या तुम हमसे बड़े नेता हो। इस पर दोनो में जमकर कहासुनी हो गयी। मीडिया कर्मी को आया देख नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने मामले को जैसे तैसे शांत करा दिया।