गंगा के किनारे खेत पर गया युवक गायब, अपहरण की आशंका

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मंझा की मड़ैया निवासी खेत पर गया एक युवक अचानक गायब हो गया . खेत में युवक की चप्पल, पैंट व दराती मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जतायी है।kidnaping

गायब युवक के पिता भैयालाल ने बुधवार को अम्रतपुर थाने में सूचना दी कि उनका २२ वर्षीय पुत्र मनोज बीते 15 अक्टूबर की शाम गन्ने के खेत में चारा लेने गया था। दो घंटे बाद जब मनोज वापस घर नहीं आया, तब उन्होंने परिजनों के साथ उसकी गन्ने के खेत व आसपास इलाके में खोजबीन की। लेकिन मनोज का कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह गन्ने के खेत में कटा हुआ चारा, पास में दरातीं, मनोज की पैंट व चप्पल रखी मिली है।

थानाध्यक्ष एके सिंह भैयालाल व अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे। आसपास के खेतों व इलाके की कटरी की छानबीन की। लेकिन मनोज का कोई पता नहीं चला।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता मनोज की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापता मनोज, उसके पिता व भाइयों से ऐसी किसी रंजिश का पता नहीं चला है। जिससे उसका अपहरण किया गया हो। इस संबंध में शक के घेरे में आए गांव के लोगों से पूछतांछ की जाएगी। बड़े भाई नीरज ने कहा कि मनोज की किसी से दुश्मनी नहीं है। उसका फिरौती के लिए अपहरण किया गया है। खेत के पास ही गंगा हैं। आशंका है कि बदमाश उसे पकड़कर गंगा के पार ले गए हैं।