भर्ती ग्राउंड पर युवाओं ने फेंके जूते चप्पल व ईंट पत्थर

Uncategorized

FARRUKHABAD : 114 टीए बटालियन जाट रेजीमेंट में रैली भर्ती में शामिल होने आये हजारों युवाओं की भीड़ में उस समय भी जूते चप्पल व ईंट पत्थर चल गये जब भर्ती ग्राउंड पर दौड़ व अन्य नाप जोख चल रही थी। युवाओं के उपद्रव के आगे पुलिस प्रशासन बौना साबित हुआ। कई अधिकारी तक अपने को ईंट पत्थर से बचाते दिखाई दिये।bheed

14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में पहले ही दिन पुलिस प्रशासन व सेना के जवानों के पसीने छूट गये। जैसे ही भर्ती ग्राउंड पर हजारों युवाओं की भीड़ पहुंची तो पहले से सेना के जवान व अधिकारियों की व्यवस्था के अनुसार कुछ सीमित युवाओं को ही ग्राउंड में प्रवेश कराया जा रहा था। जिसको लेकर युवाओं में धक्का मुक्की मच गयी। धक्का मुक्की के बाद आपस में लात घूंसा व भीड़ में ही जूता चप्पल तक चलने लगे। एक दूसरे पर जूता चप्पल फेंकने के दौरान कई अधिकारी भी अपने को बचाते हुए दिखायी दिये।cm

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इसी दौरान कुछ युवकों के कागजात व झोला इत्यादि गायब हो गये तो युवाओं ने ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिये। ईंट पत्थर चलते ही अधिकारियों व पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। हालांकि काफी समझाने बुझाने के बाद भर्ती को आये युवक शांत हुए। जैसे तैसे भर्ती प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक रामभजन चौरसिया ने बताया कि सेना भर्ती के लिए पहले ही उन्होंने मना किया था कि त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया जाये। लेकिन सेना के अधिकारियों ने नहीं मानी।