सपा में शामिल हो सकते हैं विजय सिंह समर्थक कई कांग्रेस नेता

Uncategorized

FARRUKHABAD : सदर विधायक विजय सिंह की पत्नी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह के सपा की सदस्यता लेने के साथ ही कांग्रेस नेता संजीव मिश्रा बॉबी तो पहले ही हथियार डाल चुके हैं। जनपद में टूटी रीड़ लिये घूम रही कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं का सपा में शामिल होने की कानाफूसी शुरू हो गयी है। क्योंकि कई प्रमुख कांग्रेसी विधायक विजय सिंह के समर्थक माने जा रहे हैं।vijay singh

बीते तकरीबन 23 वर्षों पूर्व नारायणदत्त तिवारी कांग्रेस से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 25 जून 1988 से 5 जून 1989 तक रहे। इसके बाद फिर दोबारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी। ऐसे में जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश फरोश की कमी आती चली गयी। सरकारें बदलीं, बसपा, भाजपा और सपा की सरकार बनी और उन्होंने सत्ता का लुत्फ उठाया। लेकिन 23 वर्षों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सत्ता क्या होती है इसका भान भी नहीं हो पाया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वर्तमान में पुनः सपा की सरकार है, सत्ता उनके हाथ में है। प्रशासन उनके हाथ में है। कांग्रेस के मुट्ठीभर कार्यकर्ता कब तक संगठन की मजबूती को लेकर जूझते रहेंगे। संजीव मिश्रा बॉबी जोकि कांग्रेस नेता थे और वर्तमान में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष भी हैं ने रामगोपाल के सामने आत्मसमर्पण कर साइकिल की सवारी कर ल। कांग्रेस को झटका लगा। सदर विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती के सपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस के संगठन पर एक बार फिर से तलवार लटकती नजर आ रही है। कांग्रेस के एक और जाने माने नेता जोकि व्यापार मण्डल से ताल्लुक भी रखते हैं के भी सपा में जाने की अटकलें बढ़ गयीं हैं। क्योंकि वह विजय सिंह के खास समर्थक माने जाते हैं। रामगोपाल के मंच से भी कुछ इशारे हुए कि अभी और कई लोग शामिल होंगे। यह भी कहा गया कि आगे आगे देखा होता है क्या?