सपा, भाजपा और पीस पार्टी के प्रत्याशियो ने पर्चे दाखिल किये

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नामांकन कक्ष तक पहुचने में सपा और भाजपा दोनों प्रत्याशियो के समर्थको की प्रशासन के साथ नोकझोक के साथ ही सादगी से दोनों प्रत्याशियो ने अपने पर्चे दाखिल कर दिए| सपा प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में सतीश दीक्षित, जुगेन्द्र सिंह, सुबोध यादव, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, विधायक अजीत कठेरिया पहुचे| वहीँ भाजपा प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व कमिश्नर आर के सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार और सत्यपाल सिंह पहुचे और प्रत्याशी के वकील सुधीर शर्मा पहुचे| नामांकन कक्ष में भाजपा प्रत्याशी के साथ आये छठे व्यक्ति के प्रवेश रोकने पर सत्यपाल सिंह की तहसीलदार सदर से झड़प भी हो गई| पीस पार्टी के तमजीद और एक निर्दलीय तौहीक ने भी परचा दाखिल किया|
Mukesh Rameshar
दोपहर 12.25 बजे सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने परचा दाखिल किया| उनके साथ प्रत्याशी सहित कुल 6 लोग नामांकन कक्ष में पहुचे| मामला सत्ता दल स जुड़ा होने के कारण नामांकन कक्ष के द्वार पर कोई रोक टोक नहीं हुई| इसके बाद भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने 2.24 बजे परचा दाखिल किया| मुकेश राजपूत के साथ भी 6 प्रत्याशी सहित 6 लोग मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश कर गए किन्तु नामांकन कक्ष में प्रवेश के दौरान सबसे पीछे चल रहे सत्यपाल सिंह को तहसीलदार सदर और दरोगा संजय सिंह ने रोक दिया| हवाला नियम का दिया गया जिसके तहत बताया गया कि प्रत्याशी सहित अधिकतम 5 लोग अंदर जा सकते है| इस पर प्रशासन और भाजपा नेताओ में बहस हो गई| दिनेश कटियार और सत्यपाल ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता दल के प्रत्याशी के साथ 6 लोग अंदर गए है और भाजपा को रोका जा रहा है| अब पहले जो गलती हो चुकी थी उसे देखते हुए सत्यपाल सिंह को भी अंदर जाने दिया गया| इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी|
Police Checking