भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में अनुशासन तार तार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: खुद को अलग तरह की पार्टी कहने वाली भाजपा में भी सपा की तरह अनुशासन तार तार दिखा| मौका भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह का था| वरिष्ट भाजपाई और पदाधिकारियो को दरकिनार कर कनिष्ठो ने मंच पर कुसियाँ घेर ली| इससे नाराज होकर कई वरिष्ठ भाजपाई कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर चले गए|
BJP YUVA MORCHA
आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था| पहले तो समय के अनुशासन की धजियाँ उड़ गयी| दोपहर ३ बजे का कार्यक्रम ६ बजे सम्पन्न हुआ| प्रदेश अध्यक्ष को आने में काफी देर हो गयी| दूसरो को मोदी के आचरणों पर चलने की सीख देने वाले प्रदेश अध्यक्ष खुद उनका समय से पहुचने का आचरण नहीं अपना सके| इसके बाद दूर दराज इलाको से आये भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता वापस चले गए| हालत ये हो गयी की प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के समय भीड़ जुटाने के लिए युवा मोर्चा को फोन करने पड़े|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
फिर जैसे तैसे माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ तो एक बार फिर शिष्टाचार की धज्जियाँ उडती दिखी| युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मंच पर बैठे तो भाजपा में बॉडी के नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौढ़ को मंच पर कुर्सी नसीब नहीं हुई| भाजपा के वरिष्ट नेता भास्कर दत्त द्विवेदी को मंच पर कुर्सी नहीं मिली| इससे नाराज होकर भास्कर प्रदेश अध्यक्ष के भाषण से पहले ही सभा स्थल से चले गए| कई वरिष्ट भाजपाई मंच पर जगह न मिल पाने से रोष व्यक्त करते नजर आये|