बिगड़ने के बाद दुनिया की कोई भी ताकत सुधार नहीं सकती आज जन्मे लोगो को

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : girl

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 अक्टूबर को हुआ है। 5 अंक का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री
* दीपिका पादुकोण

राशिफल 05 अक्टूबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपनी सोशल और प्रोफेशनल लाइफ को संतुलन करने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 22 है. व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के परामर्श से लाभ प्राप्ति के योग हैं। व्यापारियों को राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज के दिन वित्तीय संबंध में ज्यादा ध्यान दीजिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 8 है. दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। रचनात्मक काम होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

किसी पुराने प्रयास के लिए आज आपको सफलता मिल सकती है. आपका लकी रंग वायलेट और लकी नंबर 12 है. व्यर्थ के झंझटों से दूर रहने का प्रयास करें। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दें नौकरी व व्यवसाय में लेन-देन पर सतर्कता बरतना होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे व्यर्थ मत कीजिएगा. आपका लकी रंग लाइट ब्लू लकी नंबर 4 है. विद्यार्थियों को परिश्रम और उत्साह से सफलता मिलेगी। स्थितियों में सुधार की संभावना रहेगी। रुके काम पूर्ण होने की संभावना है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करें. आपका लकी रंग ओंरेंज और लकी नंबर 9 है. परिवार का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। व्यावसायिक स्पर्धा में आपको लाभ होने के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

किसी भी काम को स्टार्ट करने में आज समय लगेगा. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 19 है. अनावश्यक व्यय न करें। परिवार की समस्याएं रहेंगी। अतिरिक्त संयम और संतोष रखना होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप काफी लेजी रहेंगे, आपके उपर काफी जिम्मेदारियां होगी. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 28 है. सामाजिक सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज के दिन को आप लोगों की सेवा में दीजिए. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 19 है. समाज में सम्मान मिलेगा। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। अपने काम से काम रखें। मनोबल मजबूत रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप सिर्फ अपने उपर ध्यान दीजिए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 12 है. नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। रुका धन मिलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपनी प्रेफेशनल और सोशल लाइफ को बैलेंस करने की कोशिश करें. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 18 है. आर्थिक उन्नति, प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों से भेंट होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। नए कामों की शुरुआत संभव है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपने ड्रीम को सच करने के लिए आपको हार्ड वर्क करना पड़ेगा. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 36 है. धार्मिक आस्था बढ़ेगी। मेलजोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अपना विश्वास को बनाए रखे. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 25 है. नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।