बीए की छात्रा की गला रेतकर हत्या, आनर किलिंग की आशंका

Uncategorized

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : समाज में बढ़ रही चरित्रहीनता जैसी विकृति से उम्र दराज लोगों की नहीं वल्कि किशोर व Vineeta1युवाओं की आये दिन हत्यायें होने की घटनायें सामने आ रही हैं। बीती रात एक 16 वर्षीय छात्रा की गला रेतकर उसके ही मकान के पीछे हत्या कर शव फेंक दिया गया। पुलिस व अन्य ग्रामीण आनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं। किशोरी के बिस्तर के पास से पुलिस ने मोबाइल, लिपिस्टिक व आइना बरामद किया है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक ने पहुँच कर निरीक्षण किया.

कमालगंज क्षेत्र के ग्राम खुदागंज निवासी राकेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री विनीता आरपी कालेज कमालगंज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। विनीता के पिता राकेश के अनुसार विनीता बीती रात छत पर सोई हुई थी। विनीता के पास में बहन माया, 10 वर्षीय भाई, श्यामा भी सोये हुए थे। शाम को विनीता व अन्य सभी बच्चे पढ़ रहे थे। लगभग 10 बजे सभी बच्चे नीचे उतर कर चले आये। राकेश ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा मकान के पीछे से चढकर पुत्री को मुहं बांधकर डाला। जिसके बाद मुख्य मार्ग के किनारे गला रेतकर हत्या कर दी व शव गड्ढे में फेंक दिया।police1

बताया गया है कि विनीता के पिता राकेश घर के सामने सोये हुए थे जबकि उसकी मां घर में अन्य सभी भाई बहनों के साथ सोई हुई थी। पिता ने बताया कि छोटी पुत्री श्यामा सुबह 6 बजे चाय की पत्ती खरीदने के लिए दुकान पर जा रही थी तभी विनीता का शव उसने मकान के पीछे गड्ढे में पड़ा हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद कमालगंज पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी के अलावा कमालगंज पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की व शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।vineeta photo

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पुलिस द्वारा पूछे जाने पर किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री विनीता की गांव के ही नरेन्द्र पुत्र मुरली जाटव से दो माह पूर्व विवाद हो गया था। पुत्री को नरेन्द्र ने साइकिल से टक्कर मार दी थी। जिसमें विनीता ने उसे थप्पड़ भी मार दिया था। वहीं ग्रामीणों द्वारा शक जताया जा रहा है कि विनीता की हत्या आनर किलिंग हो सकती है।police3

rakesh.jpg1क्योंकि राकेश के मकान की ऊंचाई लगभग 15 फिट है, जिस छत पर विनीता सोई हुई थी। छत पर पुलिस को मिले बिस्तर नीचे से मोबाइल, लिपिस्टिक व एक आइना भी बरामद किया गया है। जब विनीता छत पर पढ़ रही थी तो उसके पास कापी और किताब भी मिलनी चाहिए थी, जबकि ऐसी कोई भी चीज विनीता के बिस्तर के पास नहीं पायी गयी। शक जताया जा रहा है कि हो सकता है कि कोई युवक पीछे बने छत के नक्खों से चढ़ गया हो जिसके बाद ही पूरी घटना का कारण बना हो।

पिता राकेश कुमार पुत्र भूखेराम द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी नरेन्द्र पुत्र मुरली जाटव पर पुलिस ने हत्या की धारा 302 में मुकदमा संख्या 272/13 दर्ज कर लिया। दी गयी तहरीर में कहा गया है कि तीन माह पूर्व पुत्री कालेज से वापस आ रही थी। पट्टी गांव के निकट नरेन्द्र ने टक्कर मार दी। पुत्री के विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घर पर शिकायत करने पर फरार हो गया। तीन चार दिन पूर्व ही घर पर आया और उसने दो अज्ञात साथियों के साथ हत्या कर दी।