गैस कालाबाजारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: न तो गैस की होम डेलिवरी मिल रही है और न ही उचित मूल्य लिया जा रहा है| घर घर गैस पहुचने वाले हाकर 20 से 30 रुपये ढुलाई चार्ज वसूल रहे है| और जो लोग खुद अपनी गैस लेने गोदाम तक जाते है उनसे भी होम डेलिवरी चार्ज वसूला जाता है| ये बीमारी खुलेआम चल रही है| atul sharmaकिसी भी गैस एजेंसी पर बिना होम डेलिवरी का कोई बिल नहीं कर रहा इसके बाबजूद गैस गोदामों पर सुबह ६ बजे से लोग लाइन लगाकर गैस लेते देखे जा सकते है| मगर प्रशासन है कि उसकी नजर में सब ठीक चल रहा है| कोई शिकायत नहीं है| इसे कहते है “अलम दुन्ध दरबार, गधा पंजीरी खाय”| मुहावरे पढ़ने और अपने ऊपर लागू होते हुए भी जिम्मेदार सरकारी अफसरों को न तो कोई शर्म आती है न लज्जा कि उनके राज में इतना गोरख धंधा चल रहा है| ऐसे में जनता अगर ये कहती है कि सरकारी अफसर गैस की दुकानों से मासिक घूस वसूलते है तो क्या गलत कहते है| खैर आम आदमी पार्टी ने इसके खिलाफ एक शिकायत ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी है|

ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने वही आरोप लगाये है जो ऊपर लिखे है| गैस कनेक्शन बिना चूल्हे के नहीं मिलता| कुल कीमत से ऊपर 2000 से 3000 वसूले जाते है| गैस का सिलेंडर किसी भी गैस एजेंसी पर 426 रुपये का नहीं मिलता| हाँ अफसरों के यहाँ ये नियम से पहुचते है| और वे समझते है कि सब ठीक चल रहा है| पत्रकारों को भी समय से गैस घर पर मिल जाती है| लिहाजा दुविधा कहीं नहीं है| ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव सुनील गाँधी, सुनील सक्सेना, सुनील शर्मा, बलराम, राकेश अग्निहोत्री, प्यारे वारसी, आरती सक्सेना, अतुल शर्मा आदि लोग शामिल रहे|