गणेश विसर्जन यात्रा को पुलिस द्वारा रोके जाने पर बबाल, लगाया जाम

Uncategorized

SHAMSHABAD (FARRUKHABAD) :  कस्बे में हर वर्ष की भांति इस बार भी गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा के बाद गणेश विजर्सन ढाईघाट गंगा तट पर किया जाना था। लेकिन श्रद्धालुओं ने घटियाघाट तट पर विसर्जन करने की योजना बनायी और लेकर चल दिये। इसी बीच पुलिस द्वारा यात्रा को रोक दिया गया। जिस पर नागरिकों ने लगभग एक घंटे फैजबाग के निकट जाम लगाये रखा। ग्रामीणों द्वारा होर्डिंग फाड़कर दौड़ने पर पुलिस ने हाथ डाल दिये और विसर्जन यात्रा को जाने दिया गया।

ganipati 11वही कैमगंज में गणेश चतुर्थी को फूलमती मंदिर में गणपति बप्पा मोरया की मूर्ति स्थापित की गई थी। आज श्रृद्धा पूर्वक भक्तगणों ने गणपति की मूर्ति को विसर्जन करने से पहले नगर के मुख्यमार्गों पर भ्रमण कराया। पूरा नगर गणपतिमय हो गया।

फूलमती मंदिर से भगवान गणेश की प्रतिमा को रथ पर सवार कर बैन्डबाजों की धुन पर थिरकते भक्तगण नगर के मुख्यमार्गांे में गंगदरवाजा,लोकमन,जटवारा,पृथ्वीदरवाजा,पटवनगली,बजिरया से होती हुई पुलगालिब आदि स्थानों से भ्रमण कराया। अबीर-गुलाल से भक्तगण एक-दूसरे लगाकर गणपतिबप्पा मौरया के उदï्घोष लगा रहे थे। यात्रा में सजीव रूप लिए भगवान श्रीराधाकृष्ण नृत्य करते हुए आगे चल रहे थे। भक्तगणों ने यात्रा में सम्मलित लोगों को जगह-जगह जलपान की व्यवस्था करायी गई थी। भक्तगण डीजे की धुन पर जमकर थिरके और गणपति बप्पा के जयकारे लगाये। विसर्जन से पूर्व संध्या में गणपति की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और मनोतियां मांगी। गणपति बप्पा मोरया अब के बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाये। इस उपलक्ष्य में मंदिर फूलमती में कथा का भी आयोजन किया गया था।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

महाआरती के बाद भक्तगणों ने आये हुए लोगों को प्रसाद वितरित किया। सुबह विसर्जन यात्रा फूलमती से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्यमार्गों पर होती हुई गंगा घटियाघाट के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर बुलाकी वर्मा,अतुल तिवारी,महात्मा रासरन,मुन्ना वर्मा,गौरव वर्मा,टोनी वर्मा,मनोज वर्मा,महेश चन्द्र गुप्ता,सरोज गुप्ता,मुकेश दुबे,मुकेश गुप्ता,नरेन्द्र अग्रवाल,मनोज गुप्ता,विजय गुप्ता,अजय शाक्य,आलोक शाक्य,नितिन शाक्य आदि सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूष भक्तगण शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।