जल की तरह अपनी राह स्वयं बना लेते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 16 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 16 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

preeteeशुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेई
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

राशिफल 16 सितंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अब आपको ऐसा लग रहा है जैसे आपके लिए सबकुछ संभव है, आप सबकुछ पा सकते हैं जिसकी आपने इच्छा की थी. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 5 है. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वजनों का सहयोग होगा तथा नौकरी पेशे आदि में उन्नति के अवसर होंगे। धन लाभ होगा

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने विचार को सबके सामने मजबूती से रखिए आज आपको फायदा होगा. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 10 है. शुभफलों की प्राप्ति होती रहेगी। सुख समृद्धि के नए आयाम स्पष्ट दिखाई देंगे। नौकरी व व्यवसाय से लाभ होगा तथा धन प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपको सबकुछ स्वीकारने की जरूरत नहीं है जैसा की है. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 29 है. समय प्रतिकूल है। व्यापारिक लेन देन व पूंजी निवेश से दूर रहे। पारिवारिक समस्याओं को झेलना पड़ेगा। किसी मित्र के कारण मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

यह समय आपके कार्य स्थल में फिलहाल बदलाव के लिए सही नहीं है. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 3 है. आमदनी में वृद्धि होगी। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। अनुकूल समाचार मिलेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आ जो अभ्यास कर रहे है उसका फायदा मिलना शुरू हो गया है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 8 है. प्रेम संबंध के प्रति मर्यादित रहें। मामा पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। दैनिक कार्य नियमित रूप से होंगे। अर्थ व्यवस्था के प्रति सतर्क रहें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

यह महीना आपके लिए काफी रोमांस से भरा रहेगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 14 है. गुप्त कार्य के प्रति सचेत रहे। अन्यथा किसी सरकारी तंत्र से व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। धन की आवश्यकता होगी, मन परेशान रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप किसी भी कलात्मक कार्य को करने के लिए प्रेरित होंगे. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 15 है. शुभ ग्रह होने के कारण से कार्य संपन्न होगा तथा वरिष्ठ जनों से संपर्क बढ़ेगा तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। कोई नवीन प्रेरणा भाग्यवृद्धि करेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपको वह मिलेगा जो आप चाहते हैं. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 6 है. आवेश में आकर कोई कार्य न करें। ऋण लेन-देन की स्थिति से बचे। शत्रुपक्ष से सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर आप किसी बहस में पड़ते हैं तो आप इसमे उलझ सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 10 है. कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आपको अपनी लाइफ में सही दिशा मिल सकती है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 12 है. अपनी बुद्धिमत्ता और पैनी अंतर्दृष्टि के कारण आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। मित्रों से विवाद, लेन-देन से बचें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप अपने को बदलवा हुआ पा रहे हैं तो सुनिश्चित कर लीजिए की यह बदलाव सही हो. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 1 है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जल्दबाजी में काम न करें। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान होगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान प्राप्त होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपने जिताना सोचा था आपकी क्षमता उससे ज्यादा है, यह गुण आपके कॅरियर के लिए सही है. आपका लकी रंग स्कार्लेट और लकी नंबर 11 है. व्यापारिक लाभ के आर्थिक सुदृढ़ता बढ़ेगी। संतान के कामों पर नजर रखें। परिवार में सुख एवं तरक्की का आगमन होगा।