प्लाट बेचने का विरोध करने पर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Uncategorized

JAHANGANJ (FARRUKHABAD) : थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम घटमापुर में पत्नी द्वारा प्लाट बेचने का विरोध करने पर पति ने ईंट से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पुत्र ने पिता सहित चार लोगों के विरुद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

घटमापुर निवासी ऊधन सिंह शराबी किस्म का व्यक्ति है, जिसने नशे की लत में अपनी लाखों की सम्पत्ति गवां दी। बीते दिनों ऊधन सिंह ने अपना एक प्लाट बेचने की बात कही। जिस पर पत्नी व बच्चों ने प्लाट बेचने का विरोध किया लेकिन ऊधन सिंह के भाइयों ने उसका प्लाट बेचने में सहयोग कर दिया और प्लाट के आधे रूपये भी वयाने के तौर पर ले लिये गये।

[bannergarden id=”8″]

samindri devi ke parijan copy samindri devi deth ghatna sthal copy samindri devi ka putra copyगुरुवार को सुबह ऊधन सिंह की पत्नी सामिन्द्री देवी उम्र 48 वर्ष ने प्लाट बेचने का विरोध किया और कहा कि वह किसी भी कीमत पर प्लाट नहीं बिकने देगी। जिस पर ऊधन सिंह ने उसे लाठी डन्डों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसने गुस्से में ईंट से पत्नी सामिन्द्री देवी का सिर कुचल दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं। घटना की सूचना जहानगंज थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामिन्द्री देवी को कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र भिजवाया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सामिन्द्री देवी की मौत हो गयी।

मृतक सामिन्द्री देवी के पुत्र सौदान सिंह ने पिता ऊधन सिंह, चाचा रघुवीर व रनबीर पुत्रगण कामता प्रसाद, दीपक पुत्र रघुवीर के खिलाफ मारपीट कर हत्या कर देने के मामले में थाना जहानगंज में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस ने मृतिका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[bannergarden id=”11″]