दूसरों के दु:ख दर्द से परेशान हो जाना कमजोरी होती है आज जन्मे लोगो की

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
[bannergarden id=”8″]
girlदिनांक 29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। दो और नौ आपस में मिलकर ग्यारह होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।
आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
[bannergarden id=”11″]
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009 , 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी
राशिफल 28 अगस्त 2013, बुद्धवार (daily horoscope)
 मेष राशिफल (Aries Horoscope)
अपने पैसे को सही तरह से मैनेज कीजिए, आज खर्चा हो सकता है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बनती है। पूँजी निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। कामकाज में मन लगेगा। प्रभावी वातावरण रहेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। बोलचाल में संयम रखें।

 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
किसी पुराने रिलेशन में आज आप प्रवेश कर सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. प्रभावी वातावरण रहेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी।
 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
किसी नजदिकी से आज आपका झगड़ा हो सकता है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 21 है. बोलचाल में संयम रखें। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में आपको मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।
 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आपकी कोई हॉबी आज आपको पैसा कमाने का नया मौका दे सकती है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 32 है. कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
अपने पार्टरन को लेकर आप ईमानदार रहिए. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी नंबर 10 है.आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।
 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज आप ढेर सारा मौज-मस्ती करेंगे. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 26 है.अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज आपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान रखिए. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 17 है.मौके का लाभ उठा सकेंगे। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा
 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
अपने पार्टनर के आज कुछ समय बिताइए आपको अच्छा लगेगा. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 10 है.समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। व्यापार मध्यम। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी लकी है, बस ध्यान रखिए किसी के व्यक्तिगत मामले में टांग न अडाए. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 24 है.घर में किसी से विवाद होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
अपने कॅरियर की वजह से अपने परिवार को दूर न करें. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। संतान से सुख मिलेगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
अगर आप सिंगल हैं आपको अपने प्यार की तलाश करनी चाहिए. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी नंबर 21 है. व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है. आपका लकी रंग क्रीम लकी नंबर 11 है.परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।