UPTET : शिक्षक भर्ती पर सुनवाई नहीं, तारीख बढ़ी

Uncategorized

उत्तर प्रदेश में 72000 शिक्षको की भर्ती पर चल रही हाई कोर्ट की रोक और सुनवाई आज भी नहीं हो सकी| हड़ताल के कारण तारीख बढ़ गयी है| दूसरी तरफ कई लाख आवेदको का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है| दो साल से लटकी प्राइमरी शिक्षक भर्ती में लाखो आवेदक प्रभावित हो रहे है| फेसबुक से लेकर सोशल मीडिया में आन्दोलन करने की बात हो रही है| सरकार पर अभ्यर्थियो का गुस्सा उबाल मारने लगा है| आरोप लग रहे है कि सरकार के मनचाहे जात बिरादरी धर्म के लोग इसमें भर्ती न हो पाने के कारण समाजवादी पार्टी की सरकार इसे जानबूझकर अदालत में लटकाए हुए है| अगली सुनवाई 29 अगस्त को होना निश्चित हुई है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]