राखी बहन के प्यार के लिए ही नहीं, सरहद की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

Uncategorized

FARRUKHABAD : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय फतेहगढ़ शाखा की ओर से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राजपूत रेजीमेट के कमांडेंट ब्रिगेडियर आनंद रावत ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राखी बहन के प्यार के लिएउ ही नहीं, सरहद की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।BRAHMAKUMARI

हम भाइयों को ईश्वर-पिता ने देश की रक्षा के लिए तैनात किया है। मैं अपने कर्तव्य को उत्साह से पालन करने में अग्रसर हूं और हमेशा रहेगा। राखी के पावन धागे हमारे अंदर छिपी हुई श्रेष्ठ मानवता की भावना को जागृत करते हैं। मैं ऐसा समझता हूं। यदि इस आत्मिक शक्ति को हमारे देश के हर इंसान के हाथों में यह राखी बंधेगी तो वह देश के लिए वफादार और ईमानदार रहेंगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]

कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने कहा कि बहने जोकि अध्यात्मिक शक्ति से हमारे देश को अच्छा बनाने में मेहनत कर रही हैं। मेरे ह्रदय की शुभकामनायें उनके साथ हैं। राखी विषतोणक पर्व है। ये पावन बहने जब जन-जन को राखी बांधेंगी तो उनके अंदर की कुरीतियां और मादक द्रव्यों का सेवन सहज ही छूट जायेगा और वह एक अच्छे इंसान बन सकते हैं।
मैने देखा है कि राजयोग में एक दिव्यशक्ति छुपी है। रिटायर्ड कमिश्नर राजीव सिंह ने बताया कि मैं अपने देश को पुनः महान दृष्टि से देखता हूं। इन बहनों के माध्यम से परमार्थ शक्ति का चारो ओर परचम फैल रहा है। शाखा प्रबंधक एसबीआई अनिल जौहरी ने बताया यह राखी के पावन धागे केवल धागे न होकर इन पावन बहनों की त्याग और तपस्या का ज्वलंत उदाहरण है। मेरे ह्रदय में उस जगत पिता परमात्मा के लिए बहुत बहुत सम्मान जागृत होता है कि वह अलौकिक शक्ति देकर हमारी बहनों को सशक्त बना रहे हैं।

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

केन्द्र प्रभारी बी के सुमन दीदी ने बताया कि कैसे एक बहन ने एक खूंखार कैदी के जीवन को बदल दिया। उन्होंने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। माता ब्रज किशोर ने मंच का संचालन किया। कुमारी दिव्या ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
इस दौरान रजनी रावत, संग्राम सिंह कर्नल, डा0 पी एस सूद, पुष्पा सूद, राम मुरारी, अरुण राठौर, रमा राठौर, सुमन लता राठौर, डा0 लालता प्रसाद, सोहन लाल, सोहनलाल, सुखराज, राधा भदौरिया, रामबख्श लबेड़ा मौजूद रहे।