लड़ाई-झगड़ों में पड़े रहने से विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जाता है आज जन्मे लोगो को

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
girls[bannergarden id=”8″]
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।
[bannergarden id=”11″]
मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सोनिया गांधी
* शत्रुघ्न सिन्हा
राशिफल 09 अगस्त 2013, शुक्रवार (daily horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज के दिन आपको अच्छी खबर मिल सकती है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 9 है. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। रुका धन प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। यात्रा आज न करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
कोई जरूरत नहीं की आप ज्यादा काम करके अपनी हेल्थ खराब करें. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 7 है. व्यय बढ़ेंगे। किसी का सहयोग न मिलने से स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। कामकाज में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षमता घटेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
अगर आपका काम बोलता है तो आपको बोलने की जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 15 है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्थायी संपत्ति के विवाद हल होंगे। दूसरों की आलोचना न करें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
अगर कोई चीज आपको मिल जाए तो उसे सहेज कर रखिएगा. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 3 है. कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। मित्रों के सहयोग से कुटुम्ब की समस्याएं हल होने की संभावना है। व्यर्थ के व्ययों में कमी करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज कोई एक है जो आपको समझेगा. आपका लकी रंग ब्राउंन लकी नंबर 19 है. ऐश्वर्यपूर्ण समय होने से उत्तम वस्त्र-भोजन प्राप्ति का योग बनेगा। योजनाएं क्रियान्वित होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
खाने पीने पर ध्यान रखिए बकवास की चीजे मत खाइए. आपका लकी रंग मरून और लकी नंबर 5 है. कार्य-सिद्धि से अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आने की संभावना है। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। अनावश्यक बहस में न उलझें। धर्म-कर्म में व्यय होगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज आप अपनी लाइफ पार्टनर के साथ वह सारी बाते और प्लानिंग कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. वाणी में कड़वाहट न आने दें। नवीन कार्यों पर किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक आयोजन होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आपके अपनो को आपकी बहुत जरूरत है उनके लिए समय निकाले. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. आध्यात्मिक चेतना की प्राप्ति के योग हैं। शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा। संतान के कार्यकलापों पर नजर रखना चाहिए। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
ज्यादा मत सोचिए और जो मन कर रहा है उसे कर ही डालिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 4    है. सहयोगियों की मदद से व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होने के योग बनेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। काम-काज का विस्तार संभव रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
अपने आप पर भरोसा है तो लोगों की बातों में आने की जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 8 है. संतान की चिंता और जवाबदारी बढ़ेगी। संपत्ति संबंधी मामलों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यापार में हानि होगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
अकेले रहने से आज शायद अच्छा महसूस करें. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 11 है. कार्य-सिद्धि से अर्थ क्षेत्र में आशाजनक परिणाम आ सकेंगे। उदर-विकार संभव है। परिवार की उन्नति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज आप अपनी डेडलाइन मीट करने में सफल रहेंगे. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन लकी नंबर 1 है. अधिक परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा। कार्यभार और व्यस्तता ज्यादा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। उत्साह कम होगा।

[bannergarden id=”17″]
[bannergarden id=”18″]