सचिन ने दिया भरोसा: जनता के सुख दुख में दूंगा साथ

Uncategorized

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी सचिन यादव लव ने बहादुरगंज स्थित एक कालेज में सपा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वह राजनीति में जनता की सेवा के लिए ही उतरे हैं। जनता के सुखदुख में साथ देना उनका पहला कर्तव्य होगा।

narendra singh yadav - sachin yadav loveकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की डेढ़ साल की उपलब्धियों का वर्णन बैठक में आये लोगों के सामने किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी पदाधिकारी सतर्क रहें और बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से प्रत्याशी की मदद करें।

[bannergarden id=”8″]

सचिन यादव ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ता एक परिवार हैं। इसलिए राजनीति को धर्मकर्म मानकर बिना किसी भेदभाव से निःस्वार्थ समाजसेवा करने के लिए हम हर समय जनता के सुखदुख में शरीक होने के लिए तैयार हैं। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर द्वारा बिना किसी प्रलोभन, डर, भय के चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताताओं को जुटने की बात कही गयी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव बंटी यादव के अलावा मुन्नूलाल राठौर, मुन्नी श्रीवास्तव, मंजू बाथम, अरविंद कश्यप, अनिल श्रीवास्तव, रामविलास राठौर, मुवीन अंसारी, उसमान सिद्दीकी, बबलू शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

विकास व बिजली के मुद्दे पर संघर्ष करने का दिया भरोसा

शहर क्षेत्र के नगला खैरबंद स्थित दीपा यादव के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री नरेन्द्र सिंह व लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव ने वहां की जनता को भरोसा दिया कि शीघ्र ही बिजली व विकास की समस्याओ को दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना अलग बात है लेकिन जनता के स्नेह को देखते हुए उनके लिए संघर्ष करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं। इस दौरान राजन यादव, दीपा यादव, मुनमुन यादव, शिव कुमार पाण्डेय, विकास दुबे, विमल पाण्डेय, दीपक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।