बम भोले-बम भोले-बम-बम-बम की गूंज में झूमे श्रद्धालु

Uncategorized

FARRUKHABAD : सावन के पहले सोमवार में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु जिस तरह से उत्सुक दिखे यह तो शिव भक्तों में खास बात है। प्रातः से ही शहर के क्या पूरे जनपद के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मुख्य रूप से शहर के पाण्डेश्वरनाथ, सिद्धभूतेश्वर, द्वादश ज्योतिर्लिंग पुराना कोटापार्चा में श्रद्धालुओं ने जमकर बेलपत्र, दूध, शहद, मेहंदी, धतूरे आदि सामग्री भगवान को भेंट की।

sidh bhooteswar temple[bannergarden id=”8″]

सुहावने मौसम ने शिव भक्तों को पहले से ही झूमने पर विवश कर दिया। प्रातः से शिवालयों में घंटा घडि़याल बजे तो श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए दौड पड़े। महिलायें, युवतियां, पुरुष और वृद्व श्रद्धालु भोलेबाबा के एक दीदार को घंटों लाइन में लगे रहे। मान्यता है कि सावन के महीने में जो प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दरबार में उनके मनपसंद बेलपत्र, दूध, शहद, मेहंदी, भांग चढ़ाने वालों की मनोकामना भगवान भूतनाथ अवश्य पूरी करते हैं। अपने अपने मनौतियों के साथ पन्डाबाग के पाण्डेश्वरनाथ मंदिर के अलावा सिद्ध भूतेश्वरनाथ, द्वादश ज्योतिर्लिंग की श्रद्धालुओं ने जमकर पूजा अर्चना की। पन्डाबाग में तो स्थापित किये गये 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों की होड़ श्रद्धालुओं में विशेष तौर पर बनी रही।

[bannergarden id=”11″]

प्रशासन की तरफ से शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामात किये गये। मंदिरों में खास तौर से महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गयी। किसी धार्मिक विवाद से ऐतिहात बरतते हुए पुलिस ने शहर में फ्लैगमार्च किया।