पैनी नजर होने से मंजिल पाने में कामयाब होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized
आज जिनका जन्मदिन है (25.10.2012)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है JNI की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। शुभ दिनांक : 7, 16, 25 शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 1993, 2005, 2007, 2009, 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेई
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

राशिफल अक्टूबर, 2012 गुरुवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपमें काफी सकारात्मक शक्ति आएगी . आपका लकी नंबर है 15 और लकी रंग है पिंक. आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप गुस्से से दूर रहने की कोशिश करें. आपका लकी नंबर है 7 और लकी रंग है डार्क ब्राउन. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको समाज, परिवार में प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज ठंडा रहने की कोशिश करे. आपका लकी नंबर है 17 और लकी रंग है ग्रीन.  परिवार में तनाव रहेगा। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। कार्य की गति बढ़ेगी। नवीन योजनाओं के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप कुछ रोमांचक करने की कोशिश करेंगे. आपका लकी नंबर है 10 और लकी रंग है व्हाइट . चल रही योजनाएं फलीभूत होंगी। हितचिंतक लोगों का साथ मिलेगा। रुका धन मिलेगा। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

ज्यादा टेंशन मत लें और शांत रहिए. आपका लकी नंबर है 9 और लकी रंग है ब्लू . सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कॅरियर और फेमिली के बीच कुछ परेशानियां आ सकती हैं. आपका लकी रंग है ब्लैक और लकी नंबर है 13. स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

रिश्तेदारों या बिजनेस फ्रंट पर आपको कोई टेंशन दे सकता है. आपका लकी रंग है पर्पल और लकी नंबर है 8. स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

रोमांस के लिए आज का दिन बेहतर है पर किसी संकट से बचिएंगा. आपका लकी रंग है सिल्वर और लकी नंबर है 4. स्व-विवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज कुछ समय दूसरों की मदद में निकालें. आपका लकी रंग है लाइट रेड और लकी नंबर है 1. कामों को समय पर करने का प्रयत्न करें। व्यापार में नए अनुबंध नहीं करें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज दिमाग पर किसी तरह का प्रेशर मत लीजिएगा, कूल होकर काम कीजिए. आपका लकी रंग है लाइट ब्लू और लकी नंबर है 2. सामाजिक सम्मान मिलेगा। कशमकश दूर होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल सफलता के योग बनेंगे। व्यर्थ संदेह नहीं करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा. आपका लकी रंग है गोल्डन और लकी नंबर है 3 . घर में आनंददायक माहौल रहेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी की आलोचना न करें। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

सकारात्मक बनें रहे, ज्यादा तनाव न पाले. आपका लकी रंग है डार्क रेड और लकी नंबर है 11. स्वयं के द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। दांपत्य सुख रहेगा। पारिवारिक उन्नति होगी। स्वजनों, प्रिय व्यक्तियों से मेल-मिलाप के योग हैं।