भाजपा बैठक में गाली-गलौज की जांच को पहुंची मंडलीय टीम

Uncategorized

कायमगंज (फर्रूखाबाद) : गत रविवार को सम्पन्न हुई भाजपा की बैठक में गाली-गलीज के बाद हुए हंगामे के बाद पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह पाल को ब्रेन हेमरेज हो गया था। घटना की जांच के लिए पार्टी ने एक मंडलीय टीम भेजी थी। जिसने कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।
आपको याद होगा कि उक्त बैठक में हो रहे शोर शराबे को शान्त करने में पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल को ब्रेन हेमरेज हो गया था। वह इलाज हेतु पीजीआई लखनऊ में भर्ती हैं। बैठक में हंगामें एवं पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ हुये इस हादसे की जांच के लिए आज मंडल स्तर से एक टीम आयी। इस टीम का नेतृत्व मंडलअध्यक्ष सुरेश अवस्थी ने किया। उनके साथ भाजपा नेता सचान एवं अन्य नेता थे। उन्होंने अग्रवाल सभाभवन में उक्त बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं से बात की। उनके बयान भी दर्ज किये। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार एवं महामंत्री बाहर बैठे रहे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जांच टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश पार्टी अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी को सौपेंगी। वह क्या निर्णय लेते हैं यह देखने वाली बात होगी।