मानसिक रूप से परेशान महिला ने गंगा में लगायी छलांग

Uncategorized

Shobha Khannaफर्रुखाबाद: सुबह सुबह गंगा घाट पर ( घटियाघाट) पर पुल के ऊपर से एक महिला ने आत्महत्या के मकसद से छलांग लगा दी| मौके पर ही मौजूद गोताखोरों ने महिला को बचा लिया और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है| महिला दिल्ली की रहने वाली है और बहुत समय पहले फर्रुखाबाद रहती थी|

शोभा खन्ना पत्नी जगत नारायण निवासी कृष्णा नगर दिल्ली मानसिक रूप से परेशान है| वो बताती है कि फर्रुखाबाद में बहुत समय पहले वो रहती थी| मगर वो फर्रुखाबाद का कोई सम्पर्क का पता नहीं बता सकी| महिला काफी परेशान मालूम पड़ती है| फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने महिला को डॉ राम मनोहर लोहिया सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]