आत्मविश्वास की वजह से सहज ही महफिलों में छा जाते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

girl[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* ‍िसकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर

[bannergarden id=”11″]

राशि फलादेश

मेष

परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पुराने दिए हुए कर्ज की वापसी से खर्च की पूर्ति होगी।

राशि फलादेश

वृष

नया परिचय उपयोगी रहेगा। सामाजिक कद बढ़ेगा। अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

राशि फलादेश

मिथुन

कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। विरोधी समझौता करेंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

कर्क

व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी।

राशि फलादेश

सिंह

व्यापार लाभदायी रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। संतान की तरक्की होगी।

राशि फलादेश

कन्या

दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। जीवनसाथी से मतभेद मानसिक उद्विग्नता को बढ़ाएंगे। अधिक परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा।

राशि फलादेश

तुला

कार्यसिद्धि से अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। योजनाएं क्रियान्वित हो सकेंगी। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।

राशि फलादेश

वृश्चिक

समाज में आपकी आलोचना होगी। व्यापार मध्यम रहेगा। अधिकारी असंतोष दर्शाएंगे। विशेष कार्य स्थगित रखें। विरोध और तनाव से बचें।

राशि फलादेश

धनु

कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की आशंका है। यात्रा न करें। दांपत्य जीवन सुखद। अधीनस्थों से उपयोगी सलाह मिलेगी। संतान पर विशेष ध्यान देना होगा।

राशि फलादेश

मकर

व्यावसायिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। रुका पैसा प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। कार्य की प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

राशि फलादेश

कुंभ

कानूनी विवादों का निपटारा हो सकेगा। व्यापार लाभदायी रहेगा। आवास की समस्या रह सकती है। प्रवास शुभ। आत्मविश्वास एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

मीन

व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।