कुरकुरी उपलब्धियो के साथ आपके सांसद सलमान का आया पैगाम- “फिर देना वोट”

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कुशल, चतुर, बुद्धिमान नेता वही करता है जो फर्रुखाबाद के सांसद सलमान खुर्शीद कर रहे है| विदेश, कानून, जल संसाधन मंत्री होने और न होने से स्थानीय जनता को कोई फरक नहीं पड़ता| जनता/वोटर तो कुरकुरे के बड़े पैकेट पर स्कीम में छपे हुए बेमतलब के खिलौने की ओर आकर्षित होती है ये बात नेता बखूबी जानता है| पांचवे साल सलमान का पैगाम आया है| जिसका सन्देश है पिछली बार एक होकर वोट दिया था, फिर दे देना| बाकी सन्देश तो कुरकुरे है| जब तक खाओगे, मुह कहेगा- वाह वाह| और पेट कहेगा- था क्या?
SALMAN PAIGAM
तो सलमान खुर्शीद के संदेशे वाला पम्पलेट बाजार में आ चुका है| हालाँकि इस पर प्रिंट लाइन नहीं है| कुछ का कहना है कि सलमान साहब के अगले चुनाव के प्रायोजक जे के सिंह जो दूध डेरी लगा रहे है ये उनकी ओर से तोहफा है| कानून मंत्री होने के समय बड़े एहसान सलमान साहब के जे के सिंह पर चढ़ गए थे| चुनाव में ऐसे एहसान उतारे जाते है| मगर जब लिखा पढ़ी में नहीं है तो मानने और इनकार करने में कोई परेशानी नहीं| पर्चे में उनकी उपलब्धियो को लिखा गया है| प्रचार का माल बहुत ही सतही है| आधी बाते कुरकुरे और आधी बाते आश्वासन| पम्पलेट की भूमिका बनाने और लिखने वाले दोनों सन्देश देने में विफल मालूम पड़ते है| कुरकुरे छाप वादे जो पूरे दिखाए गए है वे है दोआब डेरी, रोजगार मेले, कालीन बुनाई, मंदिर- मस्जिदों में वाटर कूलर, आलू प्रसंस्करण प्लांट (दिखाई नहीं पड़ता), कायमगंज में कव्वाली, छपरा ट्रेन का स्टोपेज, कुछ स्वयं सहायता समूह बनाने और उन्हें कई तरह के लाभ देने की बात, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी पांच साल की उपलब्धियों में गिनाये हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
वादों में नवाबगंज का शीघ्र शुरु होने वाला अस्पताल, शमसाबाद में होने वाला मुशायरा व सांस्कृतिक कार्यक्रम, नवाबगंज, फर्रुखाबाद, कमालगंज, राजेपुर और शमसाबाद में जन औषधि मेडिकल स्टोर भविष्य में खोले जाने की बात कही गयी है।

झूठ के खिलाफ सच का संदेश
मनोविज्ञान के अनुसार जो लोग सफ़ेद बालो का रंग छिपाने के लिए खिजाब लगाते है वे आमतौर पर सच्चाई से डरते है| सफेदी के सच को छुपाने के लिए (कालिख) झूठ का सहारा लेते है| वैसे सलमान साहब खिजाब नहीं लगाते जो इस बात को दर्शाता है कि वे सच से नहीं डरते या कम डरते है| उपलब्धिया छोटी हो या बड़ी उन्होंने जो कहा किया आपको छाप के भेज दिया| फैसला जनता को करना है| फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को मेरा पैगाम शीर्षक वाले चार पृष्ठ के खत में श्री खुर्शीद ने इन्हीं उपलब्धियों को सिलसिलेवार गिनाया है। श्री खुर्शीद ने कहा है कि सियासत समाज में दबंगई पैदा करने का माध्यम नहीं है बल्कि सियासत है झूठ के खिलाफ सच का संदेश। इस फोल्डर मे एक नया नारा दिया गया है- कह दो हम सब एक हैं, हमारे इरादे नेक हैं। वैसे इसमें कोई दो राय नहीं| सलमान खुर्शीद किसी का बुरा नहीं करते| जो कुछ बुरा हो जाता है या हो गया है उनके निकट के लोगो की वजह से हुआ होगा या होगा| जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएगा उन्हें इसका दंश तो मुखिया होने के नाते झेलना ही होगा|