रविवार को सूर्योदय के साथ शुरू होगा पैसा डबल करने वाला योग, कौन होगा मालामाल

Uncategorized

रविवार को सूर्योदय के साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग बन जाएगा। ये शुभ योग पूरे दिन रहेगा। ज्योतिष में ये योग बहुत ही शुभ और धनदायक माना जाता है। जानिए रविवार को किस राशि के लोगों को मिलेगा मालामाल होने का मौका
SUNDAY SPECIAL

मेष – आज व्यापार और कामकाज का विस्तार करने के लिए निवेश में पूरी ताकत लगा दें। आज कुछ निर्णय आपको तरक्की और इंक्रीमेंट दे सकते हैं। आज जिन बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं है उनके लिए दिन अच्छा है। कोई नौकरी मिल सकती है। भाग्य में पूर्णिमा का चंद्रमा है। आपका अपना व्यक्तित्व आज बहुत निखरा हुआ रहेगा। आज दिन भर आपको अपने भावनात्मक उद्वेगों को नियंत्रण में रखना होगा। किसी चुनौती से दूर न भागें, लेकिन किसी स्थिति से परेशान भी न हों। महत्वाकांक्षाएं चरम पर हैं, लेकिन व्यवहारिक बने रहें। किसी की आलोचना कम से कम उसके सामने जरा भी न करें, अन्यथा आपके लिए ही परेशानी खड़ी हो जाएगी। दूसरों की मदद करने के कई मौके मिलेंगे। घर-परिवार से जुड़े कई मामलों से आज आपको निपटना होगा। परिवार और करिअर की जरूरतों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे। फिर भी दोनों ओर भरसक प्रयास जरूर करें। आज दिन भर खूब बातें करेंगे और समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। न्यायालयीन कार्यों में विजय प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी।
लव- आपके पार्टनर को आपसे लाभ मिलेगा। आज लव लाइफ संतुष्टि और तालमेल भरी रहेगी। अगर आप अकेले हैं तो पसंदीदा व्यक्ति से संपर्क हो सकता है।
प्रोफेशन- रुका हुआ पैसा आने से परेशानी दूर होंगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी।
हेल्थ- अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों के योग हैं।
करिअर- फिल्म, फैशन और ग्लैमर में सफलता मिलेगी। एडमिशन में जो नया विषय चुना है उसको लेकर गंभीर रहें।

वृष – आज आपको दूर स्थानों पर रहने वाले लोगों से सहयोग और फायदा होगा। अचानक यात्रा हो सकती है। जिससे आपको कोई फायदा तो नहीं होगा साथ ही आपका समय जरूर खराब हो सकता है। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी बड़े मसले पर समझौता न करें। आज शुरु किए गए ज्यादातर काम अधूरे रहेंगे। आपका पैसों से जुड़ा कोई मामला अचानक तूल पकड़ लेगा। सावधान रहें, पैसों का बड़ा नुक्सान भी हो सकता है और विशेषकर यात्रा कर रहे हैं, तो अपनी वस्तुओं का खास ध्यान रखें। कहीं निवेश करने के पहले भी बहुत सोचविचार जरूर कर लें। आज आपके इर्दगिर्द बहुत हलचल रहेगी। दिनचर्या भी ज्यादा ही अस्तव्यस्त रहेगी। अपनी बेचैनी और हड़बड़ाहट में आप चिढ़चिढ़ा व्यवहार कर सकते हैं, और कुछ लोगों से अकारण अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। पुरानी बातें याद आएंगी। खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बढ़ेगी, पौष्टिक वस्तुओं के प्रति मन में इच्छा तीव्र होगी। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा और आप बढ़चढ़कर सबकी मदद करेंगे। मानहानि हो सकती है। कईं अनसुलझे सवाल आपके सामने आ सकते हैं। नौकरी बदलने का मन बनेगा।
लव- लव कपल आज कहीं बाहर जा सकते हैं। प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है।
प्रोफेशन- कार्य परिवर्तन का मन बनेगा। आज नौकरी और व्यवसाय में मन लगेगा लेकिन काम के परिणाम पूरे नहीं मिलेंगे।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी।
करिअर- पढ़ाई में मन कम लगेगा। विचार करें कि पुराने समय में आपसे क्या गलती हो गई थी। प्रतियोगी परीक्षा एवं सामान्य योग्यताओं में सफलता प्राप्त होगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मिथुन –
आज आपके सप्तम भाव में पूर्णिमा का चंद्रमा है और सारे ही ग्रह सप्तम भाव पर किसी न किसी तरह असर डाल रहे हैं। आपके मित्र और साथ काम करने वाले आज आपको प्रसन्नता का भी अवसर देंगे, और किसी न किसी तरह की परेशानी भी आपके लिए पैदा करेंगे। सामाजिक मेलजोल के कई अवसर या निमंत्रण रहेंगे, लेकिन सारे ही या तो किसी दूरस्थान पर होंगे, या कुछ ज्यादा खर्चीले होंगे। आज आपके सामने कई विषय हैं, लेकिन आपकी पहली चिंता परिवार और पैसों को लेकर हो सकती है। अगर पैसे के मामलों को लेकर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ आपका कुछ विवाद है, तो आप को लगेगा कि वह आपका नाजायज फायदा उठा रहा है। कम से कम आज दोनों में से कोई भी पक्ष समझौता करने के लिए राजी नहीं होगा। दूसरों की शिकायत गौर से सुनें, लेकिन किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया न करें। सावधानी से काम करें और कामकाज की की समीक्षा करें। अचानक नुकसान संभव है, सावधान रहें। परिवार वालों से और दूर के रिश्तेदारों से फोन पर लंबी बात होगी। आज खर्च बढ़ रहा है। उसे नियंत्रण में करें। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा। किसी खास काम में आपकी ओर से देरी भी हो सकती है और थोड़े पैसे भी खर्च होंगे।
लव- पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं। पुराने वाद-विवाद आज खत्म हो जाएंगे। संबंध और मधुर हो जाएंगे।
प्रोफेशन- व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पुराना पैसा वापस मिल सकता है।
हेल्थ- पुराने रोग खत्म होंगे। कोई छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।
करिअर- नया विषय चुनने को लेकर भ्रम होगा। फिल्म, फैशन और ग्लैमर के छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क – आज आपके काम पूरे होने वाले हैं। धन लाभ होने का योग है। आज का दिन किसी अंजाने काम के लिए थोड़ा जोखिम उठाने के लिहाज से एकदम सही समय है। आप नौकरी बदलने के लिए या अपने करिअर में आगे बढ़ने के लिए चाहे जितने प्रयास करें, आज सबसे महत्वपूर्ण तौर पर अपने मौजूदा काम को ठीक से संभालने पर पूरा ध्यान दें। अपने कागजात जांच लें। आज पूर्णिमा के दिन सारे ग्रहों की ऊर्जा किसी न किसी ढंग से आपके छठें भाव पर है। आप के सबसे महत्वपूर्ण और नजदीकी संबंध, प्रेमी और मित्रों के साथ आपके संबंध आज सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे। अपने व्यवहार में, बात करने के अपने तरीके में संयम रखें। दूसरों को आपका व्यवहार थोड़ा आक्रमाक और तानाशाहीपूर्ण महसूस होगा। विरोध या असहमति की स्थिति में आप छोटी से छोटी बात पर संबंध समाप्त करने की बात सोचने लगेंगे। कई महत्वपूर्ण लोगों के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। आप अपनी बात पर अड़ने के बजाए एक बार उनका पक्ष समझने का प्रयास करें। हर तरह के संबंधों में शाम को स्पष्ट सुधार होगा। नए विचारों और नए तरीकों से आपकी भारी उन्नति होगी। आज आप पुरानी तमाम समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। शत्रु पराजित होंगे। दफ्तर में मेहनत अधिक रहेगी। नौकरी में आपकी प्रगति होगी। संतान से सुख एवं आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। विदेश में बसे लोगों को लाभ होगा। आलस्य से हानि की संभावना है। विवाह प्रस्ताव मिलेगें।
लव- भावनात्मक जुड़ाव में कठिनाई महसूस करेंगे। निजी संबंधों में गंभीर मतभेद पैदा होंगे। धैर्य रखें, यह समय भी बीत जाएगा।
प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। नया काम मिल सकता है।
हेल्थ- आलस्य त्याग दें वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
करिअर- इंटरव्यू देने के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी लेकिन आर्किटेक्चर व इंजीनियरिंग के विद्यर्थियों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग आज नहीं हैं।

सिंह – करिअर से जुड़ी कोई नई चीज सीखने का अवसर मिलेगा। बहुत संभव है कि आपके करिअर में या दफ्तर में किसी तरह का परिवर्तन हो, और उस कारण आपको कोई नई चीज, तकनीक या नई विधा सीखना पड़े। आज आपके साथ गलतफहमी होने की पूरी संभावना है। आपकी कही हई बात को, आपकी किसी गतिविधि को गलत समझा जा सकता है। आज आप अपनी कुंठा दूसरों पर व्यक्त न होने दें। आज किसी काम या किसी अन्य दायित्व को लेकर आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप पाएंगे कि आप के आसपास हर व्यक्ति थोड़ा ज्यादा ही भावुक ढंग से बात कर रहा है। आज आप युवा लोगों को कुछ सिखाएंगे या मार्गदर्शन देंगे। आज पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आप कोई फैसला न लें तो अच्छा है। वैसे आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। मामला पुराने निवेश का हो या नए निवेश करने का आज आप थोड़ा धैर्य रखें। दूसरों के साथ सौदा करने, दूसरों से काम लेने और कोई डील करने में आप सावधान रहें तो ही अच्छा है। आज आप नौकरी में स्वयं के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। पैसों के काम से छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेगी। नए मित्र बनेंगे।
प्रोफेशन- नौकरी में स्वयं का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
करिअर- इंटरव्यू अच्छा रहेगा। कॉमर्स और मेडिकल वालों को सफलता मिलेगी।

कन्या – इस राशि के बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश की दिशा बदल दें। आज के दिन का कुछ समय आपके अनुकूल होगा। सुखद घटनाएं होंगी। रोजमर्रा के कामों में आज कुछ नया न करें। आज आपके घर-परिवार में काफी चहलपहल रहेगी। घर का विस्तार या घर में कुछ मरम्मत का काम भी हो सकता है। अगर आपका अपना घर नहीं है, तो आज आप नया घर खरीद सकते हैं, या कोई ऐसी वस्तु खरीद सकते हैं, जो घर की सजावट में काम आती हो। मित्रों साथियों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक है, लेकिन तेवर आक्रामक हैं, और धैर्य कम है। आज अगर आप अपनी मनमर्जी काम करने की कोशिश करेंगे, तो किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। अगर आपने किसी से कोई वादा किया हुआ था, और अब वह काम करने की आपकी इच्छा नहीं रह गई है, तो बेहतर रहेगा कि आप उस व्यक्ति को सीधे इनकार कर दें। अपनी नाराजगी संतान पर न निकालें। किसी भी कार्य में अति न करें। आज अचानक कोई बात आपको टेंशन दे सकती है। आपका कोई शुभचिंतक जो सलाह दे, उसे मान लें। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। आज आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली साबित होगी। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। लोग आपकी तारीफ करें तो उससे अनजान बने रहें।
लव- आज खुद को नियंत्रण में रखें। दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर के साथ समय बितेगा।
प्रोफेशन- कार्यस्थल और व्यापार स्थल पर सहयोग मिलेगा। मन खुश रहेगा। बेरोजगार नए सिरे से नई दिशा में रोजगार का प्रयास करें,हिम्मत रखें, सफलता मिलेगी।
हेल्थ- दिन भर की दौड़भाग से बदन दर्द और सिर दर्द हो सकता है। थकान अनुभव करेंगे। आराम करें।
करिअर- विद्यार्थियों के लिए दिन सिर्फ मेहनत करवाने वाला रहेगा। पुरानी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा

तुला – नौकरी-धंधे के क्षेत्र में आज कुछ बदलाव होने हैं, और इन बदलावों में आपका करिअर शामिल है। आपको किए गए कामों का शुभ फल मिलेगा। आज कोई भी काम करें तो सावधानी से करें। आज जीवनसाथी का व्यवहार बहुत हैरान कर देगा। धैर्य और सहनशक्ति से काम लें,उसकी स्थिति या बात समझने की कोशिश करें। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज आने वाले वैवाहिक या प्रेम प्रस्ताव के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक जीवन में और पेशेवर जीवन में आज कई विषय उठेंगे। आपके अपने जीवन में जिस भी दिशा में असंतुलन हो रहा हो, उसे संतुलित करने की कोशिश करें। बाधाएं और कोई न कोई नई समस्या हर मोड़ पर आती महसूस करेंगे। निजी मामलों पर ध्यान ज्यादा रहेगा।, और इस कारण किसी अन्य कार्य से बार-बार ध्यान भी बंटता रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, या किसी आध्यात्मिक विषय पर किसी से लंबी बातचीत होगी। आज आपको विचारों और मन में बनी धारणाओं से बाहर निकलने की जरूरत है, आज शांति से अपने बारे में विचार कर लें। पैसों के मामलों में इस राशि के लोग सावधान रहें। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। व्यय अधिक होगा।
लव- मन में मिली-जुली भावनाएं रहेंगी। विवाद में न पड़ें, प्रेम मिलने से खुशी मिलेगी।
प्रोफेशन- दोहरे विचारों को लेकर कार्य में मन नहीं लगेगा। फैसला करना कठिन होगा।
हेल्थ- पेट के रोग और मानसिक तनाव रहेगा।
करिअर- आपका मन पढ़ाई में कम से कम लगेगा। प्राणायाम और ध्यान से एकाग्रता बढ़ाएं। कॉमर्स और मेडिकल के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक – आपके धन भाव में पूर्णिमा का चंद्रमा है, जिस पर एक साथ पांच ग्रहों की दृष्टि है। आज आपको अपने निजी और पारिवारिक जीवन में कुछ खट्टे-मीठे अनुभवों से दो-चार होना पड़ सकता है। समाज में और विशेषकर दफ्तर में अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। अगर आपने हाल ही में कोई नई आदत सीखी है, तो आज वह समाज में मजाक का या कम से कम चर्चा का विषय बनेगी। आज स्वयं आपको भी अपनी वाणी पर कठोर नियंत्रण रखना होगा। आपके मुख से कोई ऐसा रहस्य उजागर हो सकता है, जो नहीं होना चाहिए। किसी के लिए कुछ ऐसे तीखे शब्द निकल सकते हैं, जो बड़े विवाद का कारण बन सकते हैं। आप दूसरों की मदद करेंगे, या करने के लिए बाध्य होंगे। आपको भी आवश्यकतानुसार मदद मिलती जाएगी, लेकिन अपने हितों और अपनी इच्छाओं का दूसरों के साथ टकराव लगातार महसूस होता रहेगा। शाम के समय दूसरों को आपका व्यवहार सनकपूर्ण महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत की स्थिति बन सकती है। आज आपका पैसा कहीं अटकेगा नहीं। आज काम ज्यादा और मेहनत भी रहेगी, लेकिन काम हो भी जाएगा। आपको काम के हिसाब से कम पैसा मिलेगा। आज कोई बड़ा डिसीजन लेना होगा जो कि कार्यक्षेत्र से जुड़ा होगा, अनुभवी लोगों से सलाह लें। हो सकता है मामला आपके फेवर में रहे। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता लेनी पड़ सकती हैं। संतान एवं परिवार का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
लव- आज आपको प्रेम का जवाब प्रेम से मिलेगा। पार्टनर से मिलते ही उसे खुश करने के लिए काफी खर्च भी कर देंगे। आज प्रेम प्रस्ताव भेजें। नए संबंध की शुरुआत भी हो सकती है।
प्रोफेशन- अधीनस्थों का सहयोग और लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आएंगी।
हेल्थ- छोटे रोगों को हल्के में न लें परेशानी बढ़ सकती है। नाक, कान में समस्या हो सकती है।
करिअर- सॉफ्टवेयर और आर्किटेक्चर विद्यार्थी कड़ी मेहनत के बाद ही सफल होंगे।

धनु – बुद्धि, पैसा और रोजमर्रा के काम, आज का पूरा दिन इनके जाल में उलझा रहेगा। आज आपको नए निवेश करने के लिए सितारों का साथ मिल रहा है। अगर आप विवाहित हैं, तो आज आपकी अपने जीवनसाथी के साथ लगभग दिन भर कुछ न कुछ हुज्जत होती रहेगी। यह हुज्जत पैसों से लेकर संतान के व्यवहार और संतान के प्रति आपके व्यवहार तक किसी भी मामले को लेकर हो सकती है। आप अगर अपनी बात के पक्ष में तर्क रखेंगे, तो आप पाएंगे कि आपके पार्टनर के विचार आपसे बहुत भिन्न हैं, और दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात पर बहुत भावुक ढंग से डटे हुए हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह समय सभी के लिए आगे बढ़ने का, सभी की प्रगति का है। आप विवादों को पीछे छोड़ने, या आगे के लिए टालने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यक्रम के लिए परिवार में एकजुटता रहेगी। सुबह से ही आप महसूस करेंगे कि हर चीज कुछ बदली हुई है और हर चीज, व्यक्ति या परिस्थिति आपको चुनौती दे रही है। लेकिन आप एक-एक कर सारी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज सारे महत्वपूर्ण काम पूरे होने के योग हैं। आज आप सफल रहेंगे।
लव- लव लाइफ में काम काज आड़े आ सकते हैं। प्रेमी के साथ जितना समय गुजार सकते हैं गुजार लें।
प्रोफेशन- ज्यादा कमाने के लोभ में आ कर शेयर-सट्टे में पैसा न लगाएं।
हेल्थ- नींद की कमी और थकान से आंखों की परेशानी हो सकती है।
करिअर- सॉफ्टवेयर और आर्किटेक्चर के विद्यार्थी कड़ी मेहनत के बाद ही सफल होंगे।

मकर – आज आपको अचानक कहीं रखे हुए ऐसे पैसे मिल सकते हैं, जिनके बारे में आप संभवतः भूल चुके थे। अथवा घर के आसपास टहलते-चलते हुए आपको अचानक कोई मूल्यवान वस्तु रास्ते में पड़ी मिल सकती है। आज आपका स्वभाव ज्यादा ही संवेदनशील या मूडी रहेगा। प्रेमी, निकट मित्र या जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ कठिन क्षण आएंगे। अगर कोई मसला पहले से चला आ रहा है, तो आज वह फिर उठ सकता है। कई विषयों को लेकर जीवनसाथी से आपकी जरा भी नहीं बन सकेगी। अगर आप अपनी बात पर जोर देंगे, तो टकराव भी हो सकता है। अगर आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण न रख सके, तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। नियमित दिनचर्या से हटकर कुछ करेंगे, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताएं, उनसे संपर्क करें। आपकी सफलता-विफलता मित्रों-रिश्तेदारों की मदद पर निर्भर चल रही है। आज आपके कामों में देरी हो सकती है। आपकी राशि का चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा आपके सोचे हुए काम पूरे तो होंगे लेकिन आज आपको ज्यादा ही मेहनत करना पड़ सकती है। आपके दोस्त और भाइयों से आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव होंगे और आप उनकी रूपरेखा बनाने में मदद करेंगे। आज आपकी किस्मत साथ देगी। कोई अवसर आपका इंतजार कर रहा है । आज आपका दिन दौड़भाग में ही पूरा हो जाएगा। कहीं पैसा लगाया है तो आज उसके मिलने के योग हैं। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने से पहले सलाह कर लें।

लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी कि आप मंत्रमुग्ध रह जाएंगे। आज पार्टनर से प्यार और सुख मिलने के योग बनेंगे। तुनकमिजाजी हो सकती है लेकिन चंद मिनट की ही रहेगी।
प्रोफेशन- पैसों का ध्यान रखें। नौकरी वालों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
हेल्थ- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।
करिअर- आज पढऩे के लिए बहुत कुछ है लेकिन समय कम है। आज मेडिकल के स्टूडेंट्स आज सफल होंगे।

कुंभ – कुछ ऐसा परिवर्तन होने जा रहा है, जो आपको और आपके परिवार को बहुत प्रसन्नता देगा। इसकी सूचना आपको फोन मिलेगी। शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस करने के बावजूद आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में बहुत सफलता मिलेगी। आज आपको कई तरह के दायित्वो का निर्वाह करना होगा। हालांकि आपका मन एक में भी शायद ही लग सके। आज आप बहुत बातूनी मूड में रहेंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि किसी के साथ बातचीत में कोई गलतफहमी पैदा न हो सके। राजनैतिक विषयों पर किसी के साथ बहस हो सकती है, जिसमें आपको बहुत आनंद आएगा, लेकिन आप उस व्यक्ति के विचारों में जरा भी परिवर्तन नहीं ला सकेंगे। संतान के परिणामों से हर्ष होगा। खर्च बढ़ेगा। आज आपको किए गए कामों से लाभ होगा। आपके विचारों में आक्रामकता आएगी। ध्यान रखें आज आपकी भावनाओं में भी आक्रामकता ज्यादा होगी और इस कारण आप अति भावुक भी हो सकते हैं। जो काम अटक रहे हैं वो पूरे होंगे। समय किए गए कामों से लाभ लेने का है। नौकरी में भी आपको पुराने कामों से आज फायदा होगा।

लव- विवाद में न पड़ें तो ही अच्छा है। आज आपका प्रेमी और जीवनसाथी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है लेकिन आज अविवाहित ध्यान रखें लव प्रपोजल न भेजें, धैर्य रखें।
प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र में सावधान रहने के योग हैं। आज आपको नए निवेश का ऑफर मिलेगा।
हेल्थ- भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी आ सकती है।
करिअर- आज का दिन टेक्निकल विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। अपने पाठ्यक्रम पर ध्यान दें। जो समय पढ़ाई के लिए है उसे इधर-उधर न गवाएं।

मीन – आज आपको अचानक धन संबंधित बड़ा फायदा मिल सकता है। अगर काम करने की इच्छा नहीं है तो भी काम में जुट जाएं। आप नहीं समझेंगे, तो परिस्थितियां खुद समझा देंगी। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो लगभग हर चुनौती से पार पा जाएंगे। आज लिए गए निर्णयों को आपको निकट भविष्य में ही बदलना पड़ सकता है। कोई भी कदम सोचसमझकर ही उठाएं। आज आपकी पैसों की स्थिति या पैसों के मामले काफी उलझन में डालने वाले रहेंगे। हालांकि यह उलझन जल्द ही दूर भी हो जाएगी। आज आप गहन चिंतन के बजाए मौज-मस्ती के मूड में रहें, तो अच्छा रहेगा। मन में स्वार्थ का भाव प्रबल रहेगा। आप दूसरों की जरूरतों के प्रति लापरवाह रहे, तो कुछ लोगों से गंभीर अनबन भी हो सकती है। कुछ मित्रों और प्रेमीजनों के साथ अनबन होने की पूरी संभावना है, सावधान रहें। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। रोमांस का इरादा बनेगा। आप अपना हित पूरा करने का कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे। परिवार को आज आपकी काफी जरूरत है, उन्हें आपसे सहयोग और प्यार चाहिए। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पुराने रोग हो सकते हैं। अपनी योजना किसी से शेयर न करें। आज आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा फल देने वाला रहेगा।
लव- जीवनसाथी और पार्टनर से उपहार मिलेगा। साथ समय बिताएंगे। साथ घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशन- व्यापार के लिए छोटी लाभदायक यात्रा का योग है। नई जिम्मेदारी की प्राप्ति होगी। नौकरी में शत्रुओं पर जीत मिलेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
हेल्थ- रोगों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करिअर- आज कैम्पस में समय खराब होने की संभावना है। घर बैठकर पढ़ें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। ग्लैमर जगत के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।