भाजपा नगर कमेटी की बैठक में छाया गद्दारों को अच्छे पद देने का मुद्दा

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी की नगर कार्यकारिणी गठित होने के बाद पहली बार बुलायी गयी परिचय बैठक में अधिकतर पदाधिकारियों की जुबान पर भितरघातियों व गद्दारों को पार्टी द्वारा अच्छे पदों पर नवाजने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। वक्ताओं ने अपने अपने तरीके से इसी विषय पर विचार रखे।

mejor suneel dutt diwedi भारतीय जनता पार्टी की रमा कनौजिया के कार्यालय पर बुलायी गयी नगर कार्यकारिणी की बैठक में पहले सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। इसके बाद वक्ताओं ने जब बोलना शुरू किया तो फिर भितरघातियों और गद्दारों को ही निशाने पर लिया गया। बैठक में बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनरेश शुक्ला तो जैसे पूरे रंग में ही थे, उन्होंने बड़े ही स्पष्ट तरीके से कह डाला कि भारतीय जनता पार्टी में अब नया तरीका शुरू हो गया है। जो जितना बड़ा गद्दार उसे पार्टी में उतना ही बड़ा पद देकर नवाजा जा रहा है। उनका इशारा किस ओर था यह किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है।

[bannergarden id=”8″]

मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की लहर प्रदेश व देश में चल रही है। इस लहर को वोटों में बदलने के लिए कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने की जरूरत है। युद्ध स्तर पर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझें क्योंकि किसी भी चुनाव के लिए कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राम की सेना का नल नील बताया। लेकिन विभीषण के बारे में कहने से कतरा गये। उन्होंने पिछले सभी मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील कार्यकर्ताओं से की।bjp meating

हरदोई से आये पूर्व सांसद व भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक राघवेन्द्र सिंह ने बीते विधानसभा चुनाव में मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के चुनाव हारने के पीछे परिस्थितियों से अवगत कराया और कहा कि कुछ पदाधिकारी अगर साथ दे देते तो आज सदर में भाजपा का विधायक बैठा होता।

व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री व भाजपा नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि हर किसी चीज के आने से पहले उसकी परछांई आती है। परछांई से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बहुत ही जल्द वह वस्तु उसके हाथ में होगी जिसकी परछांई दिखायी दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार केन्द्र पर भारी रहेगी। जिसके लिए सिर्फ एकजुट रहकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ को शकुशल बैठक सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।

[bannergarden id=”8″]

कार्यक्रम में काफी अरसे के बाद अच्छी भीड़ देखकर बैठक में आये वरिष्ठ नेता गद गद दिखे। आलू आढ़ती व भाजपा नेता सतीश वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्षों से पुराने कार्यकर्ताओं को किसी भी बैठक में आमंत्रित नहीं किया जा सका था। वर्षों बाद कई पुराने भाजपाइयों को आमंत्रित करके फिर एक नये युग की शुरूआत की जा रही है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, कानपुर जोन के महामंत्री सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, रवीन्द्र गुड्डे, रमा कनौजिया, सुमन राठौर आदि ने विचार रखे। इस दौरान भास्करदत्त द्विवेदी, रमेश त्रिपाठी, अशोक कटियार, अजीत महाजन, रूपेश गुप्ता आदि भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ ने की व संचालन धीरेन्द्र वर्मा ने किया।

भाजपा बैठक के बीच में ही चले गये विमल कटियार
फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे जिला महामंत्री विमल कटियार किसी बात को लेकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गये। जब उन्हें बोलने के लिए बुलाया गया तो मौके पर मौजूद नहीं थे।