पारिवारिक विवाद में दो विवाहिताओं ने पिया हलाहल

Uncategorized

FARRUKHABAD : परिवारिक विवाद के चलते अलग अलग घटनाओं में दो विवाहिता जहर पीने से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल लायी गयीं। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पहली घटना में राजेपुर क्षेत्र के बलराम की 25 वर्षीय पत्नी शिल्पी ने अपनी जिठानी किरन से विवाद हो जाने पर जहर पी लिया। जिसके बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो विवाहिता के पति बलराम ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[bannergarden id=”8″]

bannergarden id=”11″]

दूसरी घटना खडे़ई राजा का रामपुर एटा की है। जहां पति से विवाद हो जाने से नाराज पत्नी ने जहर पी लिया। घटना में रमेश की पत्नी 26 वर्षीय डोली शहर क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर अपने मायके आयी थी। जहां वापस जब वह अपनी ससुराल खडे़ई पहुंची तो ससुरालियों ने उसे घुसने नहीं दिया और उसके बच्चों को अपने साथ रखकर डोली को वहां से निकाल दिया। जिससे क्षुब्ध होकर विवाहिता डोली ने जहर पी लिया। दोनों का उपचार लोहिया अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस को भेजी गयी है।