वर्तमान भ्रष्ट सरकार को बदलना जरुरी- ब्रह्मकुमारी मुख्यालय (माउंट आबू)

Uncategorized

BK OMPRAKASHमाउंट आबू (राजस्थान): देश भर के लगभग 500 मीडिया कर्मियों के जमावड़े के साथ प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय समागम के दूसरे दिन वर्तमान भ्रष्ट सरकार को बदलने की चर्चा हो ही गयी| आश्रम के मीडिया प्रवक्ता करुणा भाई ने अपने उदवोधन में इशारे इशारे में वर्तमान कांग्रेस सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार और बदलाव की जरूरतों पर बल दिया| 2014 को लक्ष्य रखकर मीडिया को अपनी भूमिका अच्छे लोगो को ही संसद में पहुचाने के लिए काम करना होगा| देश के लोकतंत्र के अन्य सभी स्तम्भों से जनता का उठता विश्वास और मीडिया से और ज्यादा की उम्मीद के साथ मीडिया को नकारात्मक खबरों के लिए भी सम्मेलन में घेरा गया| गुजरात बार्डर पर हो रहे सम्मेलन में राजनैतिक विषय पर आये व्यक्तव से मीडिया कर्मियों का नया मसाला मिल गया| वहीँ संस्था की ओर से इसे विशुद्ध अध्यात्मिक आयोजन बताया जा रहा है|

चार दिवसीय मीडिया सम्मेलन के उदघाटन सत्र में रानी झाँसी यूनिवर्सिटी इंदौर के पत्रकारिता विभाग के हेड डॉ मानसिंह परमार ने कहा की जनता का विधायिका से विश्वास उठ चुका है| और न्यायपालिका के कार्यो और शक्तियों में हस्तक्षेप का प्रयास हो रहा है| ऐसे में मीडिया की न केवल जिम्मेदारी बढ़ गयी है बल्कि जनता की उम्मीद भी बढ़ गयी है| जो कंधे सबसे ज्यादा मजबूत दिखाई पड़ते है उन्ही पर ज्यादा बोझ लड़ा जाता है| डॉ परमार ने मीडिया को पक्षकार न बनने की सलाह दी| वर्ष 2012 के दिल्ली में हुए अन्ना हजारे के आन्दोलन में मीडिया पक्षकार की भूमिका में नजर आई ऐसा डॉ परमार का मानना है| डॉ परमार के मुताबिक मीडिया सकारात्मक रुख ज्यादा अख्तियार करे तो लोकतंत्र का यह चौथा खम्बा पांचवे वेद की उत्पत्ति कर सकता है|

ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़े संस्था के मीडिया विंग के अध्यक्ष ओमप्रकाश के मुताबिक मीडिया को अध्यात्मिक ज्ञान का ज्यादा प्रचार और उसकी खबरे करनी चाहिए ताकि विश्व में शांति का सन्देश जा सके और अहिंसा का प्रचार हो| उन्होंने वर्तमान देश सुर दुनिया में व्याप्त भ्रष्टाचार, दुराचार और अशांति पर चिंता व्यक्त की|
MEDIA CONFERENCE BRAHMKUMARIES
ब्रह्मकुमारी आश्रम मुख्यालय के मीडिया प्रभारी करुणा भाई ने कहा की भारत पर भ्रष्टाचार की बीमारी हावी हो गयी है| मीडिया कर्मियों की मजबूरी है कि हर रोज कोई न कोई भ्रष्टाचार या दुराचार का खुलासा करना पड़ रहा है| न चाह कर भी छपने वाली ऐसी खबरों से भारत का नाम दुनिया में बदनाम हो रहा है| उन्होंने जो सबसे खास बात कही वो थी 2014 के बदलाव की| पार्टी का नाम न लेते हुए उन्होंने इशारो इशारो में वर्तमान में देश में सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकार को सबसे भ्रष्ट और अक्षम सरकार बताया| मीडिया में नकारात्मक खबरों के लिए भी सरकार ही जिम्मेदार है| जब समाज में कुछ अच्छा होगा तो अच्छी खबरे छपेगी| ऐसा मानना है करुणा भाई का| उन्होंने 2014 में मीडिया को अपनी जिम्मेदारी एक अच्छी सरकार चुनने में मदद करने के लिए निभानी होगी| एक आदर्श सरकार और एक आदर्श पुरुष को देश की कमान संभालनी होगी|
[bannergarden id=”8″]
भाजपा में कद्दावर नेता और प्रधानमंत्री के नाम के लिए लगातार कैम्पेन कर रहे नरेन्द्र भाई मोदी के राज्य की सीमा से लगे माउंट आबू जहाँ ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय है में इन दिनों देश भर की मीडिया का इक्कठा होना और सरकार बदलने की बात के बाद मीडिया कर्मियों में नयी चर्चा होते देखी गयी|

आश्रम के ज्ञान सरोवर आश्रम माउंट आबू जो लगभग 35 एकड़ में फैला हुआ है, खूबसूरत हरियाली, शांति और सुन्दरता के साथ मीडिया कर्मी गर्मी में सर्दी का एहसास भी कर रहे है| वैसे तो समाज में अहिंसा और शांति का प्रसार और प्रचार में मीडिया की भूमिका विषय पर गोष्ठी बुलाई गयी थी मगर अध्यात्म का समावेश होने से अध्यात्मिक समागम का रूप ज्यादा दिखाई पड़ रहा है|
[bannergarden id=”11″]