राज्य कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण न हुआ तो होगा आन्दोलन

Uncategorized

FARRUKHABAD :  जिला प्रशासन द्वारा राज्य कर्मचारियों की मांगे अभी तक नहीं मानी गयी हैं। जिससे राज्य कर्मचारियों में जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। मांगों को लेकर गुरूवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेताओं ने एक विस्तृत ज्ञापन के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांगों को साकार रूप देने के बात कही कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को चेताते हुये कहा कि अगर राज्य कर्मचारियों की मांगे का निराकरण न किया गया तो आगामी 15 जून से हड़ताल भी हो सकती है।

[bannergarden id=”8″]
जिलाधिकारी पवन कुमार को दिये गये मांग पत्र में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री शेषनरायन सचान जिलाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र अग्निहोत्री के अलावा दर्जनों कर्मचारी नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की बहुविषयक मांगों को लेकर प्रदेश में काबिज गूंगी बहरी सरकार को कई बार ज्ञापन दे चुकी है। लेकिन सरकार है कि मांगों पर विचार करना तो दूर कोई भी सही निष्कर्ष नहीं निकला है जिससे राज्य कर्मचारियों की मांगे ज्यों की त्यों लम्बित पड़ी हुई है। सरकार है कि कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण को लेकर आज कल का लॉलीपाप दे रही है। जिससे राज्य कर्मचारी आजिज आ चुके है।

[bannergarden id=”11″]

कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि पह शासन स्तर पर लम्बित पड़ी राज्य कर्मचारियों की सभी मांगों का निस्तारण कराने का प्रयास करें। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि अगर 14 जून तक कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 15 जून से जिले के सभी राज्य कर्मचारी अपने कार्यालय में काली पट्टी बांधकर पहले सांकेतिक विरोध का प्रदर्शन करेंगे। यदि इस से भी समस्या नहीं सुलझी तो हड़ताल पर जायेंगे।