कांग्रेस पर्यवेक्षक के सामने नहीं जुटे मुट्ठी भर कार्यकर्ता

Uncategorized

FARRUKHABAD : कांग्रेस पार्टी से रामपुर से विधायक संजय कपूर के सामने कांग्रेसियों की संख्या जो रही उससे उनकी आपसी मतभेदों और गुटवाजी की खबर मिलती दिखायी दी। पर्यवेक्षक के रूप में आये संजय कपूर ने मुट्टी भर लोगों के सामने ही संगठन को congressमजबूत करने को लेकर लम्बी भाषणबाजी की।

लोकसभा चुनाव करीब है और कांग्रेस से लगभग विदेश मंत्री व फर्रुखाबाद से संासद सलमान खुर्शीद का लड़ना तय माना जा रहा है। जिसके चलते अब सलमान व उनके कुछ खास समर्थकों ने पुराने कांग्रेसियों को फिर से एक मंच पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। जनपद में कांग्रेस का बजन परखने के लिए पहुंचे पर्यवेक्षक संजय कपूर के सामने भी संगठन की जो स्थिति नजर आयी उससे कुछ अलग ही संदेश जा रहा था। जहां महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीता मिश्रा अकेले ही पर्यवेक्षक के सामने अपनी ताकत का एहसास कराने पहुंचीं तो वहीं कई बड़े कांग्रेसी बैठक में नजर नहीं आये।

[bannergarden id=”8″]

कार्यक्रम में बोलते हुए पर्यवेक्षक ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान समय में जो स्थिति कांग्रेस की है वह चिंताजनक तो है लेकिन इसे आगामी लोकसभा चुनाव तक सुधार लिया जायेगा। क्योंकि लम्बे समय से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं रही। लेकिन केन्द्र में रहते हुए भी उत्तर प्रदेश की जनता के लिए कांग्रेस पार्टी बहुत कुछ कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गरीबों को दो से तीन रुपये प्रति किलो गेहूं उपलब्ध कराने का खाका तैयार किया जा रहा है। जिसे शीघ्र ही अमल में लाया जायेगा।

luies khurseed[bannergarden id=”11″]

उन्होंने पहले की प्रदेश सरकारों व वर्तमान सपा सरकार पर पूरा ठीकरा छोड़ा। बोले कि वर्तमान समय में जो समाजवादी एम्बुलेंस सेवा प्रदेश में चल रही है वह केन्द्र सरकार की देन है। जिस पर सपा सरकार ने अपनी हनक जनता में कायम करने के लिए समाजवादी एम्बुलेंस लिखवा रखा है। बिजली की ध्वस्त व्यवस्थाओं पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते समय में जो सरकारें बनीं उन्होंने बिजली के काम पर कोई ध्यान नहीं दिया। 1889 से उत्तर प्रदेश में कोई बिजली कारखाना नहीं लगाया गया। जो हैं उन्हें बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गांव गांव जाकर कांग्रेस का प्रचार करें और उनकी उपलब्धियों को बतायें। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पिछली बार केन्द्र में सरकार बनी थी। इस बार भी केन्द्र व प्रद