दूसरे दिन भी एक दर्जन सपाई ही नजर आये साइकिल यात्रा मे

Uncategorized

फर्रूखावादः समाजवादी पार्टी कि साइकिल यात्रा मे दूसरे दिन भी गिने चुने सपाई ही नजर आये जिसमे ज्‍यादातर बड़े पदाधिकारी ही थे। यात्रा कल हरदोई के लिये रवाना हो जायेगी।
sa[aपूरे प्रदेश मे समाजवाद की अलख जगाने के निकली सपा कि साइकिल यात्रा बीते दिन गुरूवार को ही शहर मे प्रवेश कर गयी थी। रात्रि मे निरिक्षण भवन फतेहगढ मे ठहरने के बाद सुबह पुनः यात्रा प्रारम्भ कि गयी। यात्रा फतेहगढ से पुलिस लाइन होते हुये भोलेपुर से लोहिया प्रतिमा पर समाप्त हो गयी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि नगर भ्रमण के दौरान महज चंद कार्यकर्ता ही यात्रा मे शामिल क्यों हुये जबकि हर कार्यकर्ता को साइकिल यात्र मे भाग लेने के निर्देश दिये गये थे। इसके बाबजूद महज एक दर्जन कार्यकर्ता यात्रा मे नजर आये। यात्रा मे कई कार्यकर्ता तो बाइक से ही शामिल हुये। जिन्हाने साइकिल का हेन्डल तक नही पकडा। कई पदाधिकारी तो यात्रा के पीछे मोटरसाइकिल पर सवार नजर आये। इस दौरान यात्रा मे जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, पुर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के अलावा भारत भूटान सेवा दल के अध्यक्ष रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। महासचिव समीर यादव मे बताया कि यात्रा के कार्यकर्ता शनिवार प्रातः हरदोई के लिये प्रस्थान कर जायेगी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]