दूसरों के मन की बात समझने में दक्ष होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 मई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने girl1की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

[bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

* बिपाशा बसु

[bannergarden id=”8″]

राशिफल 07 मई 2013, मंगलवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपके तारे में अच्छी खबर है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 9 है. किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार में मतभेद उभरेंगे। आर्थिक तंगी रहेगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर कोई आपसे ज्यादा उम्मीद कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं की आप जरूरत से ज्यादा काम करे. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 7 है. नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार कर लें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

यदि आपका काम बोलता है तो आपको बोलने की जरूरत नहीं. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 15 है. राजकीय विकास कार्यों में प्रगति होगी। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अगर कोई अस्वभाविक चीज मिल जाए तो उसे सहेज कर रखिए. आपका लकी रंग रॉयल ब्लू लकी नंबर 3 है.परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। व्यापार लाभप्रद रह सकेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज कोई एक होगा जो आपके दिल को समझ नहीं पाएगा. आपका लकी रंग ब्राउंन लकी नंबर 19 है.मित्र-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचारकर लेना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिक लालच न करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

खाने पिने का ख्याल रखिएगा, फालतू चीज मत खाइए. आपका लकी रंग मरून और लकी नंबर 5 है. मन प्रफुल्लित होगा तथा बुद्धि बल और पराक्रम बढ़ेगा। कई अधूरे काम समय पर पूरे होने की संभावना है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वाणी पर संयम रखें।

तुला राशिफल (Libra Rashifal)

आज आपने जो सोचा है वह जरूर पूरा होगा. आपका लकी कलर है पिंक और लकी नंबर है 6. शत्रु आपकी छबि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। रुके कार्य बनेंगे। बुद्धि बल तथा पराक्रम बढ़ेंगे। कानूनी परेशानियों का उचित हल निकल सकेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal)

आपके अपनों को आपकी बहुत ही ज्यादा जरूरत है. आपका लकी कलर है रेड और लकी नंबर है 12. शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)

ज्यादा सोचिए मत जो मन कर रहा वह कर दीजिए. आपका लकी कलर है सफेद और लकी नंबर है 4. जीवनसाथी के सम्मान से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश होने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। यात्रा होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Rashifal)

अपने आप पर भरोसा है तो लोगों की बातों में आने का कोई फायदा नहीं. आपका लकी कलर है पर्पल और लकी नंबर है 8. पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। अभीष्ट फल की प्राप्ति और कार्य में विस्तार की संभावना है। व्यक्तिगत चिंताएं दूर होंगी। व्ययों में कमी करना होगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal)

अकेले रहने से शायद आप बेटर फिल कर पाए आप. आपका लकी कलर है ब्लू और लकी नंबर है 11. आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कई रुके काम पूरे होने की संभावना है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। दूसरे के कामों में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी।

मीन राशिफल (Pisces Rashifal)

आपको जो डेडलाइन दी गई उसे आप मिट कर सकते हैं. आपका लकी कलर है लाइट ग्रीन और लकी नंबर है 1. पराक्रम वृद्धि से कार्य एवं व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। चोरी से हानि हो सकती है। अध्ययन के प्रति रुझान बढ़ेगा।