केन्द्र सरकार का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर: सतीश दीक्षित

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम मकरंद नगर बसहा में सपा जनसम्पर्क कार्यक्रम में श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित ने कहा कि केन्द्र सरकार का भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। केन्द्र सरकार के खिलाफ जो भी मुहं खोलने को तैयार होता है उसे सीबीआई की धमकी से डरा कर शांत कर दिया जाता है।

sateesh dixit[bannergarden id=”8″]

मकरंद नगर बसहा में पंचायत सचिवालय का सतीश दीक्षित व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी लोकार्पण करने पहुंचे। लेकिन सरबजीत सिंह की हत्या के कारण शोक में लोकार्पण नहीं किया गया। दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य मार्ग बनवाने के लिए घोषणा की एवं गांव को लोहियाग्राम में चयनित कराने के लिए वादा किया। इसी ग्राम के मजरा नगला जोत में प्राथमिक विद्य़ालय बनवाने के लिए भी घोषणा की।

वहीं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित ने कहा कि sateesh dixit1केन्द्र सरकार का भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है, जो भी इसके खिलाफ मुहं खोलने को तैयार होता है उसे सीबीआई की धमकी से डरवा दिया जाता है।

[bannergarden id=”11″]
उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से कहा कि मिशन 2014 में आप लोग अपने मत का अच्छे ढंग से अधिक से अधिक संख्या में मतदान स्थल पर जाकर मतदान करें। लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद में 13 लाख 50 हजार मत हैं लेकिन जनपद के पूर्व में सांसद चुने जाने पर मात्र 13 प्रतिशत वोटों पर विजयी हुए। उन्होंने कहा कि जो सांसद 13 प्रतिशत लोग चुनेंगे वह अच्छा व्यक्ति नहीं हो सकता। सभा का संचालन सपा नेता घनश्याम यादव ने किया।
इस दौरान प्रधान महेन्द्र पाल सिंह, विमल प्रताप सिंह, घनश्याम यादव, दिनेश पाल, बृजेश पाल, सुरेन्द्र दुबे आदि लोग मौजूद रहे।