मायके जा रही महिला मार्ग दुर्घटना में घायल, पति की मौत

Uncategorized

FARRUKHABAD : पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना मकन नगर के ग्राम सरैया निवासी 32 वर्षीय उत्तम सिंह की मार्ग दुर्घटना में मौत हो uttam poonamगयी और उनकी पत्नी 30 वर्षीय पूनम कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया।

[bannergarden id=”8″]

पूनम शुक्रवार तकरीबन 2 बजे अपने गांव सरैया से पति उत्तम के साथ स्पलेंडर बाइक से फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछियाना निवासी अपने पिता प्रहलाद नरायन के घर जा रही थी। जहां से उसे अपने अन्य परिजनों को साथ लेकर शाहजहांपुर अपनी बहन हीरादेवी के पुत्र मिन्टू की शादी में जाना था। याकूतगंज स्टेशन के निकट जैसे ही उत्तम व पूनम बाइक से निकले तो सामने से famili of poonam and uttamआ रही टाटा 407 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। संभवतः उत्तम ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया था। दोनो को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां उत्तम को मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और घायल पूनम का इलाज शुरू किया गया। उत्तम के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गयी। सूचना पर कछियाना निवासी उसके साले के लड़के रोहित, राहुल, सुमित इत्यादि अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे।

[bannergarden id=”11″]