महिलाओं में सीने पर बिना बाल वाले मर्दों की बढ़ती पसंद: नया ट्रेंड

Uncategorized

दिल्‍ली: पुरुषों के लिए यह अहम खबर है और हो सकता है कि इसे पढ़ने के बाद उन्हें नजदीक के वैक्स पार्लर जाना पड़ जाए। एक नए अध्ययन में सामने आया है कि कम से कम 80 प्रतिशत महिलाएं बाल रहित चिकने सीने वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं।

स्लोवाकिया की त्रनाव यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें बालयुक्त सीने वाले पुरुष आकर्षक लगते हैं या ऐसे पुरुष जिनके सीने पर बाल नहीं हों। अध्ययन टीम ने पाया कि केवल 20 प्रतिशत महिलाएं ही रोमयुक्त सीने वाले पुरुषों को पसंद करती हैं, जबकि 80 प्रतिशत महिलाएं रोमरहित सीने वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं।
No Hair Chest[bannergarden id=”8″]
विकासपरक जीव विज्ञानी इस तथ्य से हैरान हैं कि मानव के शरीर पर अब उतने बाल नहीं हैं, जितने कि हमारे आदि पूर्वजों के हुआ करते थे। मानव के शरीर पर कम रोम होने का एक आम सिद्धांत यह है कि बहुत पहले महिलाएं जूं और अन्य खून चूसने वाले गंदे परजीवियों से बचने के लिए कम बाल वाले पुरुषों को वरीयता दिया करती थीं। लेकिन नया अध्ययन कहता है कि बाह्य परजीवियों से बचने की यह तथाकथित परिकल्पना मानव शरीर में बालों के कम होने को परिभाषित नहीं कर सकती।

त्रनावा यूनिवर्सिटी में जीव विज्ञान के प्रोफेसर पावोल प्रोकोप ने लाइवसाइंस से ई-मेल के जरिये कहा, विकासपरक दृष्टिकोण के अनुसार बाल रहित पुरुषों को खासकर उन क्षेत्रों (संस्कृतियों) में वरीयता मिलनी चाहिए, जहां परजीवियों का खतरा ज्यादा है, इसका मतलब हुआ भूमध्य रेखा क्षेत्र, जहां परजीवी सबसे ज्यादा होते हैं। उन्होंने कहा, हमने केवल दो देशों की तुलना की, जो परजीवी खतरे के मामले में भिन्न थे, लेकिन हमें महिलाओं की पसंद में कोई अंतर नजर नहीं आया।
[bannergarden id=”11″]
अध्ययनकर्ताओं ने रोमयुक्त और रोमरहित सीने वाले पुरुषों के प्रति आकर्षण को लेकर तुर्की की 161 और स्लोवाकिया की 183 महिलाओं से सवाल जवाब किए। टीम अब यह अध्ययन अन्य देशों में करने की योजना बना रही है, ताकि यह पता लग सके कि क्या सांस्कृतिक भिन्नता प्रतिक्रिया को प्रभावित करती है।

पूर्व के अध्ययनों में कहा गया था कि पुरुषों के शरीर पर बालों को लेकर महिलाओं की पसंद देशों के हिसाब से अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए अफ्रीकी देश कैमरून में महिलाएं बालयुक्त शरीर वाले पुरुषों को पसंद करती हैं, वहीं चीन, न्यूजीलैंड और कैलीफोर्निया में महिलाओं को सफाचट शरीर वाले पुरुष ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

कुछ अध्ययनों में यह भी कहा गया है कि अपने मासिक चक्र के प्रजनन चरण में महिलाओं को कम बाल वाले पुरुष आकर्षक लगते हैं, जबकि न्यूनतर प्रजनन चरण वाली महिलाओं को ऐसे पुरुष भाते हैं, जिनके शरीर पर थोड़े बहुत बाल हों। अध्ययन के परिणाम पत्रिका ‘आर्काइव्ज ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर’ में प्रकाशित हुए हैं।